कहते हैं आंखें दिल का हाल बयां कर देती हैं। यह बात एकदम सच है। इसलिए तो खुशी हो या गम, लोग आंखें देखकर ही सब कुछ भांप लेते हैं। क्या हो जब इन्ही आंखों के नीचे काले घेरे पड़ने लगें? इन्हें अंग्रेजी में डार्क सर्कल्स कहा जाता है। आंखों के नीचे काले घरे कई वजह से होने लगते हैं। बाजार में कई अंडर आई क्रीम मिलती है, जो यह दावा करती हैं कि इनके इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स हल्के होने लगेंगे। अगर आप घरेलू नुस्खों में
डार्क सर्कल्स के प्रकार
क्या आप जानती हैं कि डार्क सर्कल्स के भी प्रकार होते हैं? शायद नहीं। डार्क सर्कल्स तीन टाइप के होते हैं। हाइपरपिगमेंटेश होने पर आंखों के नीचे भूरे रंग के घेरे होने लगते हैं। वहीं फैटी टिशू, इलास्टिसिटी की कमी के चलते काले रंग के डार्क सर्कल्स हो जाते हैं। तीसरा स्मोकिंग के कारण होता है।
क्यों होते हैं डार्क सर्कल्स?
- पर्याप्त नींद न लेने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं। इसलिए कहा जाता है कि हमें कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
- स्ट्रेस भी डार्क सर्कल्स का एक कारण है। अगर आप जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो आपको भी यह परेशानी हो सकती है।
- शरीर में विटामिन्स की कमी की वजह से भी डार्क सर्कल्स हो सकते हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए।
आलू आएगा काम
जिन सब्जियों में कूलिंग इफेक्ट्स होते हैं, वह आंखों की सूजन और डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करते हैं। यही नहीं विटामिन्स, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी आंखों के नीचे पड़े काले घेरे की समस्या को कम करने में मददगार है।
क्या चाहिए?
- आलू
- कॉटन बॉल
क्या करें?
- कच्चे आलू को कद्दूकस की मदद से कस लें।
- अब इसे अपनी आंखों के नीचे लगाकर रखें।
- करीब 10-15 मिनट बाद इसे हटा लें।
तरीका-2
- अगर आपको कद्दूकस किया हुआ आलू का इस्तेमाल नहीं करना है तो इसका रस निकाल लें।
- अब कॉटन बॉल को इस लिक्विड में भिगोएं और फिर डार्क सर्कल्स वाली जगह पर लगा लें।
- करीब 3-5 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
टमाटर का का करें इस्तेमाल
क्या चाहिए?
- 1 टमाटर
- 1 चम्मच नींबू का रस
क्या करें?
- एक टमाटर को अच्छे से धो लें।
- अब टमाटर का रस निकाल लें।
- अब 1 चम्मच टमाटर के रस में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
कैसे करें इस्तेमाल?
- रूई की मदद से टमाटर के रस को दोनों आंखों के नीचे अच्छे से लगा लें।
- कुछ देर बाद ठंडे पानी से आंखें साफ कर लें।
- आप इस पेस्ट का इस्तेमाल रोजाना कर सकती हैं।
- आपको कुछ समय बाद फर्क दिखने लगेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik