त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। ये बात तो आप सभी जानती ही होंगी, लेकिन अगर आपकी शादी होने वाली है तो आपको ब्राइडल ग्लो के लिए स्किन की एक्स्ट्रा केयर करना बेहद जरूरी होता है। बात अगर देखभाल की करें तो स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए लड़कियां कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि उन प्रोडक्ट्स में कितने ही तरह का केमिकल मौजूद होता है जो आपकी त्वचा को न जाने किस हद तक नुकसान पहुंचा सकता है और भद्दा बना सकता है।
वहीं ब्यूटी एक्सपर्ट श्रेया जैन का कहना है कि चेहरे पर ब्राइडल ग्लो के लिए स्किन को एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी होता है और इसके लिए आप उड़द की दाल का इस्तेमाल करना चाहिए। तो आइये जानते हैं कि स्किन को एक्सफोलिएट करने का तरीका और इसके फायदे।
कैसे करें स्किन को एक्सफोलिएट
- घर पर अपने चेहरे की त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में उड़द की दाल को लें और इसे करीब 5 से 6 घंटे तक भिगो कर रख दें।
- भिगोई गई दाल को छान लें और इसमें कम से कम 2 से 3 चम्मच कच्चे दूध की डालें। (कच्चे दूध के फायदे)
- इसे अच्छे से मिक्स करके अपने चेहरे पर लगा लें।
- करीब 5 मिनट तक इसे हल्के हाथों से अपने चेहरे पर मसाज करें।
- इसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी की मदद से धो लें।

- ऐसा करने के बाद आप अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
- लगातार इसका इस्तेमाल करने से आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा। (ड्राई स्किन के लिए फेस पैक)
उड़द की दाल और कच्चे दूध के फायदे
- उड़द की दाल में मौजूद तत्व त्वचा को मुलायम और कोमल बनाने में मदद करती हैं।
- इसका इस्तेमाल करने से दाग -धब्बे कम होने लगते हैं।
- कच्चा दूध आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।
- साथ ही ये स्किन को नमी पहुंचाने में बेहद मददगार साबित होता है।
- स्किन में ग्लो लाने के लिए उड़द की दाल और कच्चा दूध बेहद फायदेमंद साबित होते हैं।
इसी के साथ अगर आपको हमारा बताया गया ये ब्राइडल ग्लो के लिए स्किन को एक्सफोलिएट करने की टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।