मेकअप करना हर महिला को पसंद होता है। लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा माना जाता है। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसे लगाते ही चेहरे पर फ्रेशनेस आती है। जिन महिलाओं को अच्छे से मेकअप करना नहीं आता है वह भी लिपस्टिक का उपयोग करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं हमारे लिप्स पर लगी लिपस्टिक खूबसूरती बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
कई बार गलत तरीके से लिपस्टिक लगाने से सारा लुक खराब हो सकता है। महिलाएं अक्सर जाने अनजाने में गलत तरीके से लिपस्टिक लगाती हैं। कहीं आप तो ये गलती नहीं करती हैं? अगर हां तो यह लेख आपके लिए जरूर फायदेमंद साबित होगा। इस लेख में हम आपको लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बताएंगे। इसके अलावा आप घर पर लिपस्टिक की मदद से अपने लिप्स को प्लंपी लुक दे सकती हैं।
स्क्रब
प्लम्प लिप्स के लिए जरूरी नहीं आप सर्जरी और किसी तरह का ट्रीटमेंट लें। आप स्क्रब की मदद से भी अपने लिप्स को प्लंपी लुक दे सकती हैं। लिप्स एक्सफोलिएट करने से होंठों से डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं। मार्केट में आपको आसानी से लिप स्क्रब मिल जाएगा। अगर आप केमिकल स्क्रब का यूज नहीं करना चाहती हैं तो आप चीनी और शहद का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए एक चम्मच चीनी और शहद लें। दोनों को मिक्स करके लिप्स को एक्सफोलिएट करें।
लिप लाइनर का प्रयोग
एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत लिप्स के लिए लिप लाइनर का उपयोग करें। इससे आपके लिप्स अच्छे से डिफाइन हो जाएंगे। इस बात का ध्यान रखें कि आप लिपस्टिक से मैचिंग कलर का लिप लाइनर का इस्तेमाल करें। अगर लिप लाइनर और लिपस्टिक का कलर अलग-अलग होगा, तो इससे आपका लुक खराब हो सकता है। (मेकअप टिप्स)
लिपस्टिक लगाने का सही तरीका
खूबसूरत लुक के लिए लिपस्टिक लगाने का सही तरीका पता होना चाहिए। आइए जानते हैं लिपस्टिक लगाने के स्टेप बाय स्टेप।
- अगर आपके लिप्स फटे हैं तो सबसे पहले इसे अच्छे से स्क्रब कर लें।
- अब लिप बाम लगाकर लिप्स को अच्छे से मॉइश्चराइज कर लें।
- अब लिप प्राइमर लगाएं।
- अब लिप लाइनर से होंठों को सही शेप दें।
- अब लिपस्टिक को ब्रश की मदद से लिप्स पर लगाएं। लिपस्टिक लगाते समय होंठों के सारे कॉर्नर को अच्छे से कवर करें। (मेकअप के दौरान न करें ये गलतियां)
- अब ईयरबड की मदद से होंठों के आसपास फैली लिपस्टिक को अच्छे से साफ कर लें।
- ग्लॉसी लुक के लिए अब आप ग्लॉस लगाएं।
इन बातों का रखें ध्यान
लिपलाइनर हमेशा लिपस्टिक की शेड का ही लगाना चाहिए।
- लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के अनुसार लिपस्टिक लगाने के बाद सेम शेड का ग्लॉस लगाना चाहिए।
- लिप लाइनर और लिपस्टिक को लगाने के बाद अच्छे से ब्लेंड करें ताकि दोनों अलग-अलग न नजर आएं।
- लिप्स टाइप के अनुसार लिपस्टिक का चयन करें।
- लिप्स के आसपास एक्स्ट्रा लिपस्टिक को हटाने के लिए ईयरबड का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे चेहरे का बाकी मेकअप खराब नहीं होगा।
- अच्छे ब्रांड की लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। इससे आपके लिप्स का कलर डार्क नहीं होगा।
- फटे होंठों पर लिपस्टिक न लगाएं। इससे यह समस्या बढ़ सकती है।
बिना लिप लाइनर इस तरह पाएं प्लंपी लिप्स
आप बिना लिप लाइनर का इस्तेमाल करें भी प्लंपी लिप्स पा सकती हैं। अक्सर महिलाएं लिप्स को प्लंपी लुक देने के लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इसका उपयोग करना जरूरी नहीं है। इसके बिना भी लिप प्लंप हो सकते हैं। (स्किन टोन के लिए बेस्ट लिप शेड)
Recommended Video
ब्रश का करें उपयोग
अगर आपके पास लिप लाइनर नहीं है तो आप ब्रश का उपयोग कर सकती हैं। ब्रश से लिपस्टिक लगाने से आप अपने लिप्स को शेप दे सकती हैं। ब्रश पर लिप कलर लें और फिर इसे लिप्स पर लगाएं। अब होंठों के अंदरूनी बाउंड्री पर लगाएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।