बॉडी लोशन का इस्तेमाल स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाने के लिए किया जाता है। लोशन लगाने से हमारी स्किन मॉइश्चराइज रहती है। लेकिन बाजार में मिलने वाले महंगे बॉडी लोशन में केमिकल होता है, जो हमारी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। खासतौर पर जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है उन्हें अपनी स्किन का बेहद ख्याल रखना चाहिए।
ऑयली और ड्राई स्किन वाली महिलाओं को केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। कोशिश करें कि आप अपने चेहरे या बॉडी पर हमेशा होममेड प्रोडक्ट्स ही लगाएं। आज इस आर्टिकल में हम आपको घर पर लोशन बनाना सिखाएंगे। तो चलिए जानते हैं ड्राई और ऑयली स्किन के लिए होममेड लोशन बनाने का तरीका।
ऑयली स्किन के लिए लोशन
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप ऐलोवेरा से बने लोशन का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि ऐलोवेरा जेल आसानी से अब्सॉर्ब हो जाता है, इसलिए यह ऑयली स्किन के लिए बेस्ट माना जाता है। चलिए जानते हैं ऐलोवेरा से लोशन बनाने का तरीका।
आवश्यक सामान
- 4 चम्मच स्वीट आल्मंड ऑयल
- 15 चम्मच गुलाब जल
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- 4 चम्मच कॉर्न स्टार्च
- आधा चम्मच शहद
बनाने का तरीका
- ऑयली स्किन के लिए लोशन बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें।
- अब बाउल में 4 चम्मच स्वीट आल्मंड ऑयल,15 चम्मच गुलाब जल,1 चम्मच एलोवेरा जेल,4 चम्मच कॉर्न स्टार्च और आधा चम्मच शहद डालें।
- अब माइक्रोवेव में इस बाउल को करीब 5 मिनट के लिए रख दें।
- करीब 5 मिनट बाद माइक्रोवेव से बाउल बाहर निकाल लें।
- अब ब्लेंडर में इस पेस्ट को डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
- पेस्ट को तब तक ब्लेंड करें जब तक कि स्मूद पेस्ट न बन जाए।
- अब इसे एक जार में डाल दें। यह कुछ घंटे बाद सॉलिड हो जाएगा।
- लीजिए तैयार है आपको होममेड बॉडी लोशन।
ड्राई स्किन के लिए लोशन
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको ऑल्मंड ऑयल से बने लोशन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपकी ड्राई स्किन हाइड्रेट होने लगेगी। क्या आप जानना चाहती हैं लोशन बनाने का तरीका? इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
आवश्यक सामान
- आधा कप ऑलिव और आल्मंड ऑयल
- 1 चम्मच बीवैक्स
- 2 चम्मच कोको बटर
बनाने का तरीका
- लोशन बनाने के लिए सबसे पहले एक ग्लास जार लें।
- अब इस जार में आधा कप ऑलिव और आल्मंड ऑयल, 1 चम्मच बीवैक्स और 2 चम्मच कोको बटर डालें।
- अब एक बड़े बर्तन में पानी को उबालें। इसके बाद जार को इसके ऊपर रख दें।
- अब चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
- जब सभी चीजें अच्छे से मेल्ट हो जाए, जार को गर्म पानी वाले बाउल में से हटा लें।
- अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- लीजिए तैयार है आपका घर पर बना लोशन।
- इस लोशन को किसी ड्राई जगह पर स्टोर करें। (घर पर चीक टिंट कैसे बनाएं)
डेली यूज के लिए लोशन
आप रोजाना इस्तेमाल के लिए भी घर पर आसानी से लोशन बना सकती हैं। इसके लिए आपको केवल कुछ चीजों की जरूर पड़ेगी। चलिए जानते हैं लोशन बनाने का तरीका।
आवश्यक सामान
- 2 चम्मच शिया बटर
- क्वार्टर कप नारियल का तेल
- 3 चम्मच कोको बटर
- एसेंशियल ऑयल (वैकल्पिक)
बनाने का तरीका
- एक बाउल को गैस पर गरम होने के लिए रख दें।
- अब इसमें 2 चम्मच शिया बटर,क्वार्टर कप नारियल का तेल और 3 चम्मच कोको बटर को हीट कर लें।
- अब इस बाउल को गैस पर
- जब यह पिघल जाए, इसे गैस से हटा लें।
- अब इसमें एक चम्मच ऐलोवेरा जेल डालें।
- आप चाहें तो इसमें 5-10 बूंद एसेंशियल ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका घर पर बना लोशन।
- अब इस पेस्ट को एक जार में स्टोर करें और आवश्यकतानुसार लगाते रहें।
लगाने का तरीका
- लोशन को चेहरे पर लगाने से पहले अपने हाथ और चेहरा धो लें।
- इसके बाद लोशन की थोड़ी बूंद अपने पूरे चेहरे पर लगाएं।
- फिर सर्कुलर मोशन में लोशन को अपने चेहरे पर रब कर लें।
- इस लोशन से फेस पर मसाज करें। (जानें त्वचा के लिए कौन सा मॉइश्चराइज है सही)
लोशन लगाने के फायदे
- लोशन लगाने से हमारी बॉडी मॉइश्चराइज रहती है।
- लोशन लगाने से रफ स्किन स्मूद हो जाती है।
- जिन लोशन में नारियल का तेल होता है, वह स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। नारियल का तेल त्वचा को बेजान होने से बचाता है। (Reusable Sheet Mask बनाने का तरीका जानें)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।