शरीर के कुछ हिस्से काले पड़ जाते हैं। कोहनी, घुटने और गर्दन का रंग जल्दी काला हो जाता है। इसका मतलब है कि आपको इन हिस्सों पर खास ध्यान देना चाहिए। अन्यथा इनका रंग और डार्क हो जाएगा। आप साफ और चमकदार कोहनी के लिए स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं।
ज्यादातर नेचुरल चीजें स्किन के लिए अच्छी होती हैं। हालांकि, यह स्किन टाइप पर अलग-अलग तरीके से रिएक्ट करती हैं। बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स स्किन के लिए हार्श होते हैं। इसलिए इनके इस्तेमाल से बचना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ चीजों की मदद से घर पर स्क्रब बनाना सिखाएंगे। साथ ही बताएंगे कि किन कारणों से कोहनी और घुटनों का रंग काला पड़ता है। चलिए जानते हैं स्किन को चमकदार रखने के लिए क्या किया जाए।
क्यों पड़ते हैं कोहनी और घुटने काले?
- जब हम स्किन को एक्सफोलिएट नहीं करते हैं तो इससे डेड स्किन बनने लगती है, जिसकी वजह से स्किन काली दिखने लगती है।
- धूप के अधिक संपर्क में आने से भी त्वचा का रंग डार्क होने लगता है। यानी हाइपर पिंगमेंटेशन की समस्या होने लगती है।
- शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण भी शरीर के कुछ अंग का रंग बदल जाता है।
- कई बार किसी प्रोडक्ट के रिएक्शन की वजह से भी स्किन का कलर डार्क होने लगता है।
- यूवी रेडिएशन मेलाज्मा की समस्या पैदा करती है।
करें इन तेल का इस्तेमाल
तेल त्वचा को कई तरह से फायदे पहुंचाते हैं। इसलिए स्किन केयर में इनका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। इन तेल में फैटी एसिड की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो शरीर के डार्क एरिया को मॉइश्चराइज करने में मदद करते हैं।
क्या चाहिए?
- 3-4 चम्मच नारियल का तेल
- थोड़े से तिल
- 1-2 चम्मच ऑलिव ऑयल
क्या करें?
- 3-4 चम्मच नारियल के तेल, 1-2 चम्मच ऑलिव ऑयल और थोड़े सा तिल डालें। (काले अंडरआर्म्स के लिए टिप्स)
- अब तीनों चीजों को मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका घरेलू नुस्खा।
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस पैक को अपने कोहनी और घुटनों पर लगाएं।
- कुछ देर कोहनी को रगड़ते रहें, ताकि यह स्किन में अब्जॉर्ब हो जाए। (ऑलिव ऑयल के फायदे)
- अब गुनगुने पानी से इस पेस्ट को साफ कर लें।
त्वचा पर ऑलिव ऑयल लगाने के फायदे
- अगर आपके हाथ-पैर ड्राई रहते हैं तो आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। जैतून के तेल को लगाने से रूखापन कम होने लगता है।
- त्वचा पर जैतून का तेल लगाने से स्किन डैमेज होने से भी बच जाती है। यह तेल बैरियर के रूप में काम करता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- अपने चेहरे के साथ-साथ आपको कोहनी और घुटनों को भी स्क्रब करना चाहिए। इससे डेड स्किन रिमूव हो जाएगी और स्किन साफ रहेगी। आप ओटमील जैसी घरेलू चीजों से स्क्रब बना सकती हैं।
- फेस के साथ-साथ कोहनी को भी मॉइश्चराइद रखें। इसके लिए आप बाजार में मिलने वाली मॉइश्चराइजर क्रीम या किसी घरेलू चीज का उपयोग कर सकती हैं।
- सनस्क्रीन लगाना न भूलें। अगर आप इसका इस्तेमाल नहीं करती हैं तो इससे आपकी स्किन डल पड़ सकती है।
- जब भी आप नहाएं तो कोहनी और घुटनों को अच्छे से रगड़ें, ताकि यह साफ हो जाए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।