गर्मी के मौसम में सिर्फ आपकी स्किन ही नहीं, बालों के लिए भी काफी कठोर होता है। हानिकारक यूवी किरणें आपके बालों को नुकसान पहुंचाती हैं और कमजोर बनाती हैं। वहीं, अत्यधिक हीट के कारण पसीने से बाल चिपचिपे व ग्रीसी हो जाते हैं। कभी-कभी उनमें खुजली व इरिटेशन भी होती है। ऐसे में जरूरत होती है कि एक ऐसे इंग्रीडिएंट को बालों का हिस्सा बनाया जाए, जो आपकी स्कैल्प को ठंडक पहुंचाकर इन हेयर प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करे।
ऐसे में आप पुदीने को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं। यह स्कैल्प पर डैंड्रफ और खुजली को कम करने से लेकर हेयर ग्रोथ में मदद करती है। आप चाहें तो पुदीने से हेयर मास्क बनाकर बालों में अप्लाई कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पुदीने की मदद से बनने वाले कुछ होममेड हेयर मास्क के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें लगाकर आप भी अपने बालों का ख्याल रख सकती हैं-
पुदीने और दही से बनाएं हेयर मास्क
गर्मी के मौसम में पुदीने और दही की मदद से हेयर मास्क तैयार किया जा सकता है। यह स्कैल्प को मॉइश्चर करने के साथ-साथ रूसी को भी दूर करने के मददगार है।
आवश्यक सामग्री-
- पुदीने के पत्ते
- एक कटोरी दही
- एक चम्मच नींबू का रस
ऐसे बनाएं हेयर मास्क
- हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने के पत्तों को धो दें।
- अब आप इसे ब्लेंडर जार में डालें। साथ ही इसमें दही डालकर अच्छी तरह चिकना पेस्ट बना लें।
- अब आप इसमें बची हुई दही और नींबू का रस डालकर एक मास्क तैयार कर लें।
- अब आप बालों की पार्टिंग करते हुए पेस्ट को लगाते जाएं।
- अब इसे आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद किसी माइल्ड शैम्पू की मदद से बालों को वॉश करें।
नारियल तेल और पुदीने के तेल से बनाएं मास्क
अगर आपके बाल बहुत अधिक रूखे या अनमैनेजेबल रहते हैं तो ऐसे में आप नारियल तेल और पुदीने के तेल से हेयर मास्क बनाकर बालों में लगा सकती हैं।
आवश्यक सामग्री-
- दो चम्मच नारियल का तेल
- पुदीने का तेल की कुछ बूंदे
- एक चम्मच कच्चा शहद
इस्तेमाल करने का तरीका-
- सबसे पहले नारियल तेल को एक बाउल में डालकर माइक्रोवेव में कुछ सेकंड्स के लिए गर्म करें।
- अब उसी बाउल में पुदीने के तेल की कुछ बूंदे और शहद डालकर मिक्स करें। (दोमुंहे बालों के लिए होममेड हेयर मास्क)
- अब आप इसे अपने बालों पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
- अंत में बालों को वॉश कर लें।
ग्रीन टी और पुदीने के तेल से बनाएं हेयर मास्क
अगर आपको इरिटेटिड स्कैल्प की समस्या रहती है तो ऐसे में आपको हेयर मास्क के लिए ग्रीन टी और पुदीने के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।
आवश्यक सामग्री-
- 1 कप ग्रीन टी
- 2-3 बूंद पेपरमिंट ऑयल
- 1 बड़ा चम्मच सेब का सिरका
ऐसे करें इस्तेमाल
- सबसे पहले एक कप पानी को गर्म करके उसमें ग्रीन टी बैग को डिप करके कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- अब ग्रीन टी बैग को हटाएं।
- अब इसमें सेब का सिरका और पेपरमिंट ऑयल को डालकर अच्छी तरह मिला लें।(कच्चे दूध से बनाएं हेयर मास्क)
- अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर डालें और उसकी मालिश करें।
- इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में पानी की मदद से बालों को रिंस करें।
तो अब घर पर ही यह पुदीने के मास्क बनाएं और लहलहाते बाल पाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, pixabay
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।