बदलते खान पान और इस भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण हमारा शरीर दिन प्रतिदिन ढलता ही जा रहा है। खासतौर पर इन सभी चीजों का असर हमारे बालों पर भी पड़ता है। पहले के समय में कहा जाता था कि बाल केवल बुढ़ापे में सफेद होते हैं। लेकिन अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आजकल बच्चों के बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं। हालांकि, इसके कारण होते हैं, जैसे आनुवंशिक, हार्मोन में बदलाव, चिंता, हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल या बालों के फॉलिकल्स में मेलानिन पिंगमेंट न बनना आदि।
क्या आप भी सफेद बालों की समस्या से जूझ रही हैं? तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स लगाकर भी कोई फायदा नहीं हो रहा है? क्या आप इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको अपने बालों में नेचुरल चीजों से बना हेयर मास्क लगाना चाहिए। मास्क सफेद बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको घर पर सफेद बालों के लिए हेयर मा्स्क बनाना सिखाएंगे।
करी पत्ते से बनाएं हेयर मास्क
करी पत्ता का इस्तेमाल न केवल खाने में किया जाता है। बल्कि चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए भी यह फायदेमंद होता है। इसी तरह आप अपने सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए करी पत्ते से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।
आवश्यक सामान
- 2 चम्मच नारियल का तेल
- 10 करी के पत्ते
हेयर मास्क बनाने का तरीका
- सबसे पहले नारियल के तेल को एक बर्तन में गरम कर लें।
- तेल गरम होने के बाद इसमें करी पत्ता डालें।
- करीब 20 मिनट तक तेल में करी पत्ते को रहने दें। ताकि इसके पत्ते के पोषक तत्व तेल में मिल जाएं।
- आप चाहें तो इसमें विटामिन ई का तेल भी मिला सकती हैं। इससे आपके बाल सॉफ्ट के साथ-साथ काले हो जाएंगे।
लगाने का तरीका
- जब तेल ठंडा हो जाएं तब इसे अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। बालों की मालिश करें।
- इस तेल को आपको कम से कम 2 घंटे या फिर रात भर बालों में लगा रहने दें।
- फिर सामान्य रूप से शैंपू और कंडीशनर ने अपने बालों को धो लें।
आवंला से बनाएं हेयर मास्क
आवंला का इस्तेमाल करने से बालों सॉफ्ट और लंबे होते हैं। साथ ही आप इससे बने हेयर मास्क की मदद से सफेद बालों की समस्या से निजात पा सकती हैं। आवंला से बना हेयर मास्क आपके बालों को एक नहीं बल्कि कई तरीकों से फायदा पहुंचाएगा।
आवश्यक सामान
- 1 कप आवंला पाउडर
- नारियल का तेल
- लोहे का बर्तन (कढ़ाही)
बनाने का तरीका
- सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए आपको सबसे पहले लोहे के बर्तन में 1 कप आवंला पाउडर डालना होगा।
- आप चाहें तो घर पर भी आवंला का पाउडर बना सकती हैं। या फिर बाजार से भी खरीद सकती हैं।
- आवंला के पाउडर को तब तक पकाएं जब तक कि यह राख न बन जाए।
- इसके बाद इसमें 500 मिली नारियल का तेल डालें।
- अब इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए लो फ्लेम पर उबाल लें। (हेयर कलर आईडियाज के बारे में जानें)
- इसे 24 घंटे के लिए बाहर ही रख दें। अगले दिन इस तेल को एयरटाइट बोतल में छानकर डाल दें।
लगाने का तरीका
- अपने बालों की इस तेल से मसाज करें।
- मसाज करने के बाद सामान्य रूप से अपने बालों को धो लें।
- हफ्ते में दो बार इस तेल का इस्तेमाल करें।
- आप पाएंगी कि आपके सफेद बाल काले होने लगे हैं। (ड्राई और फ्रिजी हेयर के लिए हेयर मास्क)
प्याज और नींबू से बनाएं हेयर मास्क
आवश्यक सामान
- 2-3 चम्मच प्याज का रस
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
बनाने का तरीका
- एक बाउल में 2-3 चम्मच प्याज का रस, एक चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपके सफेद बालों के लिए हेयर मास्क। (तेलों के मिश्रण से बालों को कैसे दें डीप मसाज)
लगाने का तरीका
- इस हेयर मास्क को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें।
- करीब 5-7 मिनट तक बालों को मसाज दें।
- इसके बाद सामान्य रूप से अपने बालों को गुनगुने पानी से धो लें।
- हफ्ते में कम से कम दो बार इस मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik & shutterstock
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।