By Gayatree Verma28 Feb 2018, 12:47 IST
तो होली आ गई। दो दिन और बस... फिर शुरू हो जाएगी पूरी मस्ती। पानी की होली, रंगों की होली, गुलाल की होली, प्यार की होली... चाहे जो होली हो... इतना जरूर मालूम है कि दिल से होली खेली जाएगी। होली का त्यौहार ऐसा होता है कि इस दिन दुश्मन भी गले मिल जाते हैं। इसलिए तो इस पर गाने भी बने हैं कि,
होली के दिन दिल मिल जाते हैं, रंगों में रंग खिल जाते हैं...
लेकिन इस दिन दिल मिलने के साथ एक और चीज मिलती है।
क्या है वो चीज?
सोचिए।
नहीं मालूम। वो चीज है रंग जो होली खेलने के बाद आपकी स्किन पर चढ़ जाते हैं हर अगले सात-आठ दिनों तक रहते हैं।
कई महिलाएं तो इन रंगों को छुड़ाने की काफी कोशिश करती है जिसके कारण रैशेज की समस्या हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो और ज्यादा अपनी स्किन को तकलीफ देने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम बताने वाले हैं इस वीडियो में आप होममेड मास्क बनाने का तरीका जो आपकी स्किन पर से रंग छुड़ा देगा।
होली के रंग बालों में मिल जाते हैं और बालों को पूरी तरह से खराब कर देते हैं। अगर आपके भी बाल होली खेलने के बाद खराब हो जाते हैं तो इन मास्क का इस्तेमाल करें और अपने बालों में फिर से वही जान वापस लाइए।
बालों में से रंग निकालने के लिए मुल्तानी मिट्टी में पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करिए और बालों में लगाइए औऱ सूखने दें। जब ये पेस्ट बालों में सूख जाए तो बालों को अच्छी तरह से साफ कर लें।
चेहरे पर से रंग हटाने के लिए खारी और खराबजल का इस्तेमाल करें।
इन मास्क के बारे में विस्तार से जानने के लिए ये वीडियो देखेँ। Happy Holi!