हम अपने चेहरे की बहुत ही ज्यादा देखभाल करते हैं लेकिन कभी कभी हम देखते हैं कि हमारे आंखों के नीचे काले घेरे आने शुरू हो जाते हैं। ये काले घेरे हमारे चेहरे की खूबसूरती को कम करते हैं। डार्क सर्कल के कई कारण हो सकते हैं लेकिन उपाय अगर घरेलू किया जाए तो इन्हें कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे बनाएं यह नुस्खा।
खीरे और शहद का घरेलू नुस्खा
बात चाहे खीरे की हो या शहद की दोनों ही हमारी आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। खीरा हमारी आंखों को ठंडक देता है और स्किन को मॉइस्चराइज करता है। यह आंखों के नीचे के काले घेरे को कम करने में मददगार होता है। शहद हमारी आंखों की स्किन की नमी बनाए रखता है। ऐसे बनाया जाता है इसका पेस्ट।
सामग्री
- खीरे का जूस- 1 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
इसे जरूर पढ़ें- इन 3 घरेलु नुस्खों से डार्क सर्कल को करें कम
विधिएक कटोरी में खीरे के जूस में शहद को मिला लें।अब इसे कॉटन से आंखों पर लगा दें।पांच से दस मिनट तक रखने के बाद इसे धो लें। आप चाहें तो इसे रात को लगाएं और फिर चेहरा धोने के बाद आंखों के नीचे कोई अंडर आई क्रीम लगाकर सो जाएं(पफी आईज से ऐसे पाएं राहत)। अगर आपकी आंखों की स्किन सेंसिटिव है तो इस नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले स्किन डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Recommended Video
खीरा लगाने के फायदे
खीरा के तरह से हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होता है। सूजन और डार्क सर्कल जैसे कई समस्याओं को भी कम करता है। हम में से कई खीरे की स्लाइस काटकर आंखों पर लगाती होंगी। आप कैसे भी खीरे का इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि इसके अनेक फायदे हैं।
शहद के फायदे
शहद केवल खाने के काम ही नहीं आता है बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। यह हमारी आंखों की नमी बनाए रखता है, आंखों के फूलेपन और सूजन को कम करता है और आंखों की मांसपेशियों को स्वस्थ बनाने के साथ-साथ संक्रमण को भी दूर रखता है।
इसे जरूर पढ़ें- स्किन केयर प्रॉडक्ट को अप्लाई करने से पहले टाइम पर भी दें ध्यान
आप डार्क सर्कल कम करने के लिए कौन सा नुस्खा आजमाती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।