जब उम्र बढ़ने लगती है तो चेहरे पर उसका असर नजर आने लगता है। आमतौर पर, उम्र बढ़ने पर सबसे पहले झुर्रियां नजर आने लगती हैं। आंखो के निचले हिस्से के अलावा लिप एरिया के आसपास भी रिंकल्स विजिबल होते हैं, जो देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। अमूमन महिलाएं इन रिंकल्स को दूर करने के लिए तरह-तरह की क्रीम्स व ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं। लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से लिप एरिया के आसपास विजिबल होते रिंकल्स को दूर करना चाहती हैं तो ऐसे में नारियल तेल को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं।
नारियल का तेल ना केवल स्किन को मॉइश्चराइज़ करता है, बल्कि कोलेजन को बूस्ट अप करने में मदद करता है। यह आपकी त्वचा में सेल रिजेनरेशन को बढ़ावा देता है, जिससे यह अधिक इलास्टिक बनती है। जिससे झुर्रियों और महीन रेखाओं को दूर करने में मदद मिलती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नारियल के तेल से लिप एरिया के आसपास के रिंकल्स को दूर करने के कुछ उपायों के बारे में बता रहे हैं-
लगाएं नारियल का तेल
अगर आप डे टाइम में अपने लिप्स की केयर करना चाहती हैं तो ऐसे में नारियल के तेल को यूं ही इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बस इतना करना है कि कुछ बूंदों को अपने होठों पर लगाएं और तेल के सेट होने तक अपनी उंगलियों से धीरे से थपथपाएं। आप इस प्रक्रिया को दिन भर में जितनी बार चाहें उतनी बार दोहरा सकते हैं
शहद और नारियल तेल
वहीं, रात में अपने लिप्स को अतिरिक्त हाइड्रेशन प्रदान करने के लिए आप नारियल के तेल(नारियल तेल के फायदे) का मास्क भी बना सकती हैं। इसके लिए आप आवश्यकतानुसार शहद और नारियल तेल को बराबर मात्रा में मिक्स करें। अब इसे अपने होठों पर लगाएं और रातभर के लिए ऐसे ही रहने दें। फिर सुबह धो लें।
इसे जरूर पढ़ें- Wrinkle Remedy: झुर्रियों का काल है नारियल का तेल, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल
Recommended Video
नारियल तेल और एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल ना केवल स्किन को सूदिंग इफेक्ट प्रदान करता है, बल्कि स्किन को मॉइश्चराइजकरने में मदद करता है, जिससे रिंकल्स की अपीयरेंस कम होती है। वहीं, नारियल का तेल स्किन में कसाव लेकर आता है। आप दो चम्मच नारियल का तेल लें और उसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। आप इस मिश्रण को सिर्फ लिप या लिप एरिया के आसपास ही नहीं, बल्कि पूरे फेस पर लगा सकती हैं। कुछ देर तक इसे ऐसे ही छोड़ने के बाद स्किन को ठंडे पानी से धो लें।
नारियल का तेल और विटामिन ई का तेल
अगर आप अपने लिप्स को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ झुर्रियों आदि से निजात पाना चाहती हैं तो ऐसे में नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच विटामिन ई तेलमिलाएं। इस मिश्रण की मोटी परत अपने लिप्स पर लगाएं और एक घंटे या रातभर के लिए छोड़ दें। फिर पानी की मदद से लिप्स को साफ करें।
नारियल का तेल और शिया बटर
शिया बटर में आवश्यक फैटी एसिड स्किन का ख्याल रखते हैं और उसे अधिक यंगर दिखाते हैं, जबकि नारियल का तेल त्वचा को कोमल और हाइड्रेटेड रखता है। शिया बटर एक प्रोटेक्टिव बैरियर की तरह काम करता है और आपकी त्वचा को उम्र बढ़ने के संकेत दिखाने से रोकता है। थोड़ा शिया बटर लें और इसे एक पैन में पिघलाएं।
अब इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल डालें और गैस बंद कर दें। जब मिश्रण गुनगुना हो जाए तो इससे अपने लिप्स व चेहरे की मालिश करें। इसे रात भर के लिए छोड़ दें और अगली सुबह धो लें। नियमित रूप से इस उपाय को अपनाने से आपको कुछ ही दिनों में अपने लिप्स व चेहरे में अंतर नजर आने लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें- गर्मियों में 1 चम्मच नारियल तेल हल कर सकता है आपकी ये समस्याएं
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।