ज्यादातर लड़कियों को घुंघराले बाल पसंद नहीं होते हैं। जिन्हें स्ट्रेट करवाने के लिए लिए वह हजारों रूपये के ट्रीटमेंट करवाती हैं, लेकिन फिर भी कुछ नहीं होता है। इससे केवल पैसे ही बर्बाद होते हैं, साथ ही बाल भी खराब हो जाते हैं। लेकिन अब आपकी स्ट्रेट बालों की ख्वाहिश पूरी होगी, क्योंकि आज हम आपको कर्ली बालों को नेचुरली स्ट्रेट करने का आसान तरीका बताएंगे। इसके लिए आपको अपने बालों पर महंगे क्रीम या शैंपू लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप आसानी से बाल स्ट्रेट कर पाएंगी। क्या आप जानना चाहती हैं कर्ली बालों को सीधे करने का तरीका? तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
दूध और शहद का करें इस्तेमाल
दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों के लिए बेहद जरूरी होता है। दूध के इस्तेमाल से बाल सीधे और चमकदार होने लगते हैं।
आवश्यक सामग्री
- 1 कप दूध
- 4 चम्मच शहद
विधि
- एक बाउल में दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें।
- अब इसे अपने बालों में अच्छे से लगा लें।
- हफ्ते में कम से कम 2-3 बार इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं।
- आप पाएंगी कि आपके बाल स्ट्रेट हो गए हैं।
अरंडी का तेल
कर्ली बालों को स्ट्रेट करने के लिए अरंडी का तेल बेहद फायदेमंद होता है। इससे न ही केवल बाल सीधे हो जाते हैं, बल्कि बालों की ग्रोथ भी होने लगती है।
आवश्यक सामग्री
- अरंडी का तेल
विधि
- सबसे पहले अरंडी के तेल को गरम कर लें।
- इससे अच्छे से बालों की मालिश करें।
- इसके बाद तौलिया को गर्म पानी में भिगो लें और सिर पर अच्छे से लपेट लें।
- तेल को सिर में 30-45 मिनट तक लगा रहने दें।
- अब बालों को हर्बल शैंपू से बाल धो लें।
- हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करने से आपके बाल सीधे हो जाएंगे।
केला और दही से होंगे बाल सीधे
जिस तरह केला चेहरे के लिए फायदेमंद होता है, उसी तरह आप इसके साथ कई चीजों को मिलाकर घुंघराले बालों को स्ट्रेट कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 2 पके केला
- 2 चम्मच दही
- 2 चम्मच शहद
- 2 चम्मच जैतून का तेल
विधि
- सभी चीजों को बताई गई मात्रा के अनुसार मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को अपने बालों में अच्छे से लगा लें।
- करीब 20 मिनट बाद नॉर्मल पानी से बाल धो लें। (सिल्की और शाइनी बालों के लिए टिप्स)
- हफ्ते में कम से कम 3 बार इस पेस्ट को लगाएं।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में पसीने से बाल हो जाते हैं रूखे और बेजान तो दादी-नानी के ये नुस्खे अपनाएं
पपीता आएगा काम
आपको यह जानकर हैरानी होगी, लेकिन पपीता भी बालों को स्ट्रेट और शाइनी बनाने में मदद करता है। पपीता से बना हेयर मास्क बालों को सभी आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करेगा।
आवश्यक सामग्री
- आधा पका हुआ पपीता
- केला
विधि
- आधा पका हुआ पपीता और केला का पेस्ट बना लें।
- अब बालों में इस मास्क को अच्छे से लगा लें।
- करीब 45 मिनट बाद हर्बल शैंपू से बालों को धो लें। (हेयर डिटॉक्स कैसे करें)
- इस मास्क को हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।