स्ट्रेच मार्क्स एक ऐसी समस्या है, जो लाख कोशिशों के बाद भी जड़ से नहीं मिटती है। आमतौर पर महिलाओं को ब्रेस्ट, कमर और अंडरआर्म्स में स्ट्रेच मार्क्स होते हैं। ऐसे में महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े कई बार केवल इसलिए नहीं पहनती हैं, क्योंकि यह स्ट्रेच मार्क्स दिखने में बुरे लगते हैं।
हालांकि, बाजार में आपको स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए बहुत सारी क्रीम मिल जाएंगी, मगर स्ट्रेच मार्क्स के निशान कभी भी त्वचा पर से नहीं जाते हैं। ऐसे में आप मेकअप की मदद से स्ट्रेच मार्क्स इस तरह से छुपा सकती हैं, जैसे कि वह कभी थे ही नहीं।
आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप थोड़े से मेकअप की मदद से भद्दे स्ट्रेच मार्क्स के निशान को छुपा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- इन मेकअप मिस्टेक्स को अवॉयड कर आप भी पा सकती हैं परफेक्ट मेकअप लुक
प्राइमर
सबसे पहले आपको अपनी स्किन के अनुरूप प्राइमर का चुनाव करना चाहिए। वैसे तो आप यदि पेट या आर्मपिट्स के आस-पास के स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने का प्रयास कर रही हैं, तो आपको प्राइमर की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, प्राइमर का काम होता है कि वह आपकी स्किन पर सेफ गार्ड का काम करता है और मेकअप बेस को अच्छा बनाने में मदद करता है।
फाउंडेशन
यदि आप जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स को छुपाना चाहते हैं, तो साधारण अपनी स्किन टोन के हिसाब से फाउंडेशन का चुनाव न करें। आपको फुल कवरेज फाउंडेशन का ही प्रयोग करना चाहिए। आप इस फाउंडेशन के माध्यम से पेट, ब्रेस्ट और आर्मपिट्स पर नजर आने वाले भद्दे स्ट्रेच मार्क्स को छुपा सकते हैं।
आप कोई भी क्रीमी और स्किन टोन से थोड़ा लाइट कलर के फाउंडेशन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। लिक्विड फाउंडेशन आपको इन एरिया के स्ट्रेच मार्क्स को छुपाने में ज्यादा मदद करेगा और लागत के हिसाब से सस्ता पड़ेगा।
इसे जरूर पढ़ें- चेहरे की इन जगहों पर करें हाइलाइटर का इस्तेमाल
कलर करेक्टर
अगर स्ट्रेच मार्क्स रेड कलर के हैं तो आपको ग्रीन कलर करेक्टर और व्हाइट हैं तो रेड कलर करेक्टर का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा आप तब करें जब स्ट्रेच मार्क्स की एक या दो लकीरें ही नजर आती हों। कलर करेक्टर के इस्तेमाल से भी आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।
सेटिंग पाउडर
अगर स्ट्रेच मार्क्स बहुत ही लाइट हैं, तो आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आप केवल सेटिंग पाउडर के इस्तेमाल से ही उन्हें छुपा सकती हैं। मगर सेटिंग पाउडर लगाने से पहले आपको बी-बी या सी-सी क्रीम उस स्थान पर लगा लेनी चाहिए। ऐसा करने से बहुत ही कम प्रोडक्ट के इस्तेमाल से आप स्ट्रेच मार्क्स को छुपा सकती हैं।
अगर आपके भी स्ट्रेच मार्क्स हैं और इस वजह से आप अपना मनपसंद आउटफिट नहीं पहन पा रही हैं, तो आपको भी मेकअप के इन स्टेप्स को अपना कर उन्हें छुपा लेना चाहिए।
यह जानकारी पसंद आई हो तो आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।