बसंत का मौसम आते ही बाजार में ढेरों रसीले फल नजर आने लग जाते हैं, जिनमें से अंगूर एक है। इस मौसम में अंगूर खाने का तो अलग मजा है ही साथ ही आप इसका इस्तेमाल अपने ब्यूटी रूटीन में भी कर सकती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अंगूर का रस आपके बालों और त्वचा दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है।
हालांकि, आप अंगूर के रस को अलग-अलग तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं और इसके फायदे उठा सकती हैं। तो चलिए आज ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुघ से जानते हैं की अंगूर के रस को हम अपने स्किन केयर और हेयर केयर रूटीन में कैसे शामिल कर सकते हैं।
अंगूर में मौजूद पोषक तत्व
- अंगूर में प्रोएंथोसायनिडिन्स, एलेजिक एसिड, माइरिकेटिन, क्वेरसेटिन, कैम्फेरोल, ट्रांस-रेस्वेराट्रोल आदि कंपाउंड होते हैं , जो आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह बात एनसीबीआई के एक शोध में भी बताई गई है।
- अंगूर विटामिन-सी का बहुत अच्छा सोर्स होता है और इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा चमक उठती है।
- अंगूर के रस को आप बालों में भी लगा सकती हैं। अगर आपके बालों में डैंड्रफ हैं तो वह भी कम हो जाते हैं।
- अंगूर बालों की चमक को बढ़ाने के भी काम आता है। यह तरह से बालों की लिए प्राकृतिक कंडीशनर का काम करता है।
त्वचा पर अंगूर का रस इस्तेमाल कैसे करें?
- अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो आपको मुल्तानी मिट्टी में अंगूर का रस मिलाकर लगा लेना चाहिए। ऐसा करने से आपकी त्वचा से निकलने वाला एक्सट्रा ऑयल कम हो जाता है।
- ऑयली त्वचा के अलावा ड्राई त्वचा पर अंगूर का रस आप गुलाब जल में मिक्स करके लगा सकती हैं। इससे त्वचा डीप मॉइश्चराइज होती है और त्वचा में ग्लो भी आ जाता है।
- अगर त्वचा पर काले दाग-धब्बे हैं और आप उन्हें हल्का करने का प्रयास कर रही हैं तो एलोवेरा जेल के साथ अंगूर का रस मिक्स करके उसे चेहरे पर लगाएं। इससे आपको अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।
- त्वचा पर अंगूर का रस डायरेक्ट न लगाएं। विटामिन-सी होने के कारण आपकी त्वचा में एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकते हैं और रैशेज भी आ सकते हैं।

बालों पर अंगूर का रस इस्तेमाल कैसे करें?
- बालों में आप अंगूर का रस डायरेक्ट भी लगा सकती हैं या फिर आप दही के साथ अंगूर का रस मिक्स करके बालों में लगाएं। दरअसल, जिन लोगों के बाल ड्राई होते हैं उन्हें अंगूर का रस डायरेक्ट लगाने से नुकसान पहुंच सकता है और बाल ज्यादा फ्रिजी हेा सकते हैं।
- अगर आपके बाल आयली हैं, तो आप संतरे के रस के साथ अंगूर का रस मिक्स करके लगाएं। इसे आपके बालों में शाइन भी आती है और बालों का एक्सट्रा ऑयल भी कम हो जाता है।
- बालों में अधिक शाइन चाहिए तो आपको चाय के पानी में अंगूर का रस मिक्स करके बालों में लगाना चाहिए।
- आप बालों में अंगूर के रस को बेसन में मिक्स करके भी लगा सकती हैं। ऐसा करने से स्कैल्प डीप क्लीन हो जाता है1
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।