चेहरे पर गोल्ड जैसी चमक की कल्पना मात्र से ही मन खुश हो जाता है। मगर ऐसा ग्लो पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। बाजार में बहुत सारे प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जो ग्लोडन ग्लो देने का दावा करते हैं मगर महंगे होने के साथ ही इनके साइड इफेक्ट भी होते हैं और चेहरे पर गुलाब जैसा ग्लो भी नहीं आ पाता है।
मगर आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे 10 मिनट में ही आपके चेहरे पर सोने जैसी चमक आ जाएगी। बेस्ट बात तो यह है कि इसके लिए आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने की जगह केवल सोने का वर्क खरीदना होगा।
जी हां, आप सही समझे मिठाइयों के ऊपर जो सोने की वर्क चढ़ी होती है, आप उसे चेहरे पर लगाकर चमकदार त्वचा पा सकती हैं। इस बारे में हमारी बात ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुघ से हुई। वह कहती हैं, 'सोने की वर्क हम खा भी सकते हैं और चेहरे पर लगा भी सकते हैं। मगर इस बात का ध्यान रखें कि आप बाजार से 24 कैरेट गोल्ड वर्क ही खरीदें। चेहरे पर इसे लगाने से आप इंस्टेंट ग्लो पा सकती हैं।'
इसे जरूर पढ़ें: पार्लर वाला महंगा पार्टी ग्लो फेशियल घर पर सिर्फ 10 रुपए में करें
पूनम जी इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी बता रही हैं-
सामग्री
- 2 सोने के वर्क
- 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
विधि
- सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से वॉश कर लें।
- आपको चेहरे पर किसी भी तरह का मॉइस्चराइजर नहीं लगाना है।
- इसके बाद आपको सोने की वर्क को दोनों गालों, माथे, चिन और नाक पर लगाना है।
- जाहिर है, 2 वर्क से पूरा चेहरा कवर नहीं हो पाएगा। इसके लिए आपको अधिक सोने की वर्क चाहिए होंगी।
- शुरुआत के लिए केवल 2 सोने की वर्क से भी आप सोने जैसी चमक पा सकती हैं।
- 5 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
- फिर आप एलोवेरा जेल लें और उससे चेहरे की मसाज करें।
- 5 मिनट चेहरे की मसाज करें और सोने की वर्क को पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से फैला लें।
- अब आप 10 मिनट चेहरे पर इसे लगा रहने दें और फिर पानी से चेहरे को वॉश कर लें।
- आप पाएंगी कि चेहरे पर सोने जैसी चमक आ गई है।

गोल्डन ग्लो मास्क से जुड़ी सावधानियां
- अगर आप चेहरे पर सोने का वर्क लगा रही हैं, तो आपको चेहरे पर बहुत अधिक मेकअप करने की जरूरत नहीं है।
- आप इस गोल्डन ग्लो फेस मास्क को रोज चेहरे पर न लगाएं।
- सोने की वर्क के साथ बहुत अधिक घरेलू सामग्रियां मिला कर चेहरे पर न लगाएं।
क्या हैं फायदे
- अगर आप 10 या 15 दिन में एक बार इस फेस मास्क को प्रयोग करती हैं, तो चेहरे पर बहुत ही अच्छी चमक आ जाती है।
- इसके साथ ही चेहरे पर यदि कोई दाग-धब्बे हैं तो इस फेस मास्क को लगाने से वह हल्के पड़ जो हैं।
- यह फेस मास्क आपकी त्वचा के रंग को भी निखारता है।
- अगर आपकी स्किन पर किसी भी प्रकार के डैमेज हैं, तो इस फेस मास्क से वह रिपेयर होने लगते हैं।
- त्वचा को यूथफुल बनाने वाले कोलेजन हार्मोन को भी यह मास्क बूस्ट करता है।
- अगर आपकी त्वचा में बहुत अधिक ड्राईनेस है तो वह भी इससे कम हो जाती है।
- चेहरे के रिंकल्स को भी गोल्ड फेस मास्क से कम किया जा सकता है।
- अगर आपको टैनिंग की समस्या है तो वह भी इससे कम हो जाती है।
- गोल्ड त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, तो यदि आपको मुंहासों की समस्या है तो उसमें भी राहत मिल जाती है।
यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।