क्या आपकी भी ऑयली स्किन है? इसके कारण आपका चेहरा ग्लो नहीं करता है या फिर आप मेकअप सही से नहीं कर पाती हैं? अगर आपके साथ भी यह समस्या होती है, तो आपको अपनी त्वचा पर पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन नॉर्मल पैक नहीं बल्कि फ्रूट पैक। जिस तरह फल हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। उसी तरह यह त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं।
ऑयली स्किन की महिलाओं को अपने चेहरे पर फ्रूट पैक लगाने चाहिए। फलों में सबसे ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे वह त्वचा संबंधी समस्याओं से लड़ने में मदद करते हैं। क्या आप जानना चाहती हैं ऑयली स्किन के लिए फ्रूट पैक कैसे बनाते हैं? अगर हां तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
तरीका-1
स्ट्रॉबेरी न केवल ऑयली स्किन के लिए अच्छी होती है, बल्कि यह हमारी त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी मदद करती है। इसमें एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं,जो सीबम को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे हमारी त्वचा पर ऑयल कम नजर आता है।
आवश्यक सामग्री
- 4-5 स्ट्रॉबेरी
- 1 चम्मच दही
- गुलाब जल की कुछ बूंदें
बनाने का तरीका
- फ्रूट बनाने के लिए सबसे पहले 4-5 स्ट्रॉबेरी को धो लें।
- इसके बाद मिक्सी में डालकर पीस लें।
- अब इसमें 1 चम्मच दही और गुलाब जल की कुछ बूंदें डालकर फिर से एक बार ब्लेंड कर लें।
- थिक पेस्ट बनाएं। लीजिए तैयार है आपका स्ट्रॉबेरी और दही से बना पैक।
लगाने का तरीका
- सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
- अब इस पैक को ब्रश या हाथों से पूरे चेहरे पर अच्छे से लगा लें।
- करीब 10 मिनट बाद या जब यह सूख जाए तब नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धो लें। (जामुन फेस पैक)
- इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।
- इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार कर सकती हैं।
तरीका-2
सिट्रिक एसिड ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे न केवल चेहरे पर ऑयल कम होता है, बल्कि यह चेहरे पर मौजूद डार्क स्पॉट्स और ब्लेमिश को कम करता है। इसलिए कीवी और संतरे से बना फ्रूट पैक बेहद असरदार होगा।
आवश्यक सामग्री
- 1 सूखे संतरे का छिलका
- कीवी
- थोड़ा-सा नींबू का रस
- चुटकी भर हल्दी
- 1 चम्मच शहद
इसे भी पढ़ें: ऑयल हो या फिर कालापन चेहरे की सारी समस्याएं दूर करेगा ये फेस मास्क
बनाने का तरीका
- सबसे पहले संतरे के छिलके को धूप में सूखा लें। या फिर आप बाजार से भी इसे खरीद सकती हैं।
- फिर एक मिक्सी में संतरे का छिलका, कीवी, नींबू का रस, चुटकीभर हल्दी और 1 चम्मच शहद डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से पीस लें। इसका एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
- लीजिए तैयार है आपका फ्रूट पैक।
लगाने का तरीका
- इस पैक को अपने चेहरे और गले पर अच्छे से लगा लें।
- जब यह पैक अच्छी तरह से सूख जाए तब आप अपना चेहरा धो सकती हैं।
- चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।