हर महिला चेहरे के ग्लो को बरकरार रखना चाहती है और इसके लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करती है। हालांकि, इससे चेहरे पर असर पड़ता है लेकिन इसमें मौजूद केमिकल्स से स्किन पर कई तरह के साइड इफेक्ट्स देखने को मिलते हैंं। लेकिन आप परेशान ना हो क्योकि आज हम आपको चेहरे को ग्लोइंग बनाने के ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिससे आप महज 5 मिनट में अपनी स्किन पर निखार पा सकती है। इस खास फेस पैक का इस्तेमाल आप शादी में जाने से पहले और मेकअप लगाने से पहले कर 10 मिनट करके चेहरे पर ग्लो पा सकती हैं। आइए जानें कौन सा है ये घरेलू नुस्खा।
ग्लोइंग स्किन का नुस्खा
जी हां हम नींबू और एलोवेरा के बारे में बात कर रहे हैंं। इन दोनों चीजों को मिलाकर फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर ग्लो आने लगता हैं। जिससे आप पार्टी में सबसे सुंदर दिख सकती हैं। वेट लॉस के लिए नींबू का इस्तेमाल के बारे में तो हम जानती ही होगी। लेकिन क्या आप जानती हैं कि नींबू आपकी स्किन के लिए भी बहुत अच्छा होता है। अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो ये चेहरे के ग्लो को कई गुणा बड़ा देता है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन बी, फास्फोरस व कार्बोहाइड्रेट होते हैंं। नींबू में मौजूद अम्ल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते है और सुंदरता भी बढ़ाते है।
एलोवेरा को भी त्वचा के लिए अमृत माना जाता है। यह स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने में हेल्प करता हैं। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण स्किन के डेड सेल्स हटाने में हेल्प करते हैं। एलोवेरा न केवल स्किन सेल के नवीनीकरण की प्रक्रिया में मदद करता है, बल्कि स्किन को नमी बनाए रखने की क्षमता भी देता है।
इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के टॉप 10 ब्यूटी और मेकअप सीक्रेट्स जानिए
बनाने और लगाने का तरीका
- सबसे पहले आप आधा कटा नीबू का टुकड़ा लें।
- उसे एक कटोरी में निचोड़ दें।
- अब उस नीबू के छिलके को मुंह पर रगड़े।
- ऐसा करने से आपका मुंह उस समय साफ हो जाएगा।
- इसके बाद आधे नीबू के रस में एलोवेरा जैल मिला लें। आप अपनी इच्छानुसार, एलोवेरा जैल मिला सकती हैं।
- अब इस पेस्ट को आप 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दीजिए।
- थोड़ा सा सूखने के बाद हल्की-हल्की मसाज कीजिए।
- फिर इसे कुछ मिनटों तक चेहरे पर रहने दीजिए।
- इसके बाद आप अपना मुंह धो लें।
जैसे ही आप अपना मुंह धो लेंगी आपको अपने चेहरे पर फर्क महसूस होने लगेगा। जी हां, इस पैक को लगाने के बाद ना केवल आपकी स्किन ग्लोइंग और स्मूद हो जाएगी बल्कि दाग धब्बे भी दूर हो जाएंगे। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।