छठ पूजा भी हमारे देश में लोग विधि-विधान के साथ मनाते हैं। छठ पूजा की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो चुकी है। यह महापर्व चार दिनों का होता है। इसमें महिलाएं 36 घंटे का निर्जला उपवास रखती हैं। लंबे समय तक उपवास रखने के कारण महिलाओं के चेहरे का चमक गायब हो जाता है। ऐसे में महिलाओं को ये समझ नहीं आता है कि वह मेकअप कैसे करें।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको छठ पूजा के खास मौके पर सिंपल तरीकों से मेकअप अप्लाई करने का तरीका बताने वाले है। ऐसे में आप बेहद कम समय में खुद को आसानी से रेडी कर सकती है। इसके लिए आपको पार्लर में पैसे भी खर्च नहीं करने होगें।
छठ पूजा के दौरान इन तरीकों से करें मेकअप
- सबसे पहले आपको सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए, धूम ज्यादा होने के कारण आपकी त्वचा खराब हो सकती है। ऐसे में सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें।
- इसके बाद आपको जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाना होगा। इससे आपकी त्वचा बिलकुल भी खराब नहीं होगी।
- किसी भी फाउंडेशन को ना लगाएं आपको अपने स्किन के हिसाब से फाउंडेशन का चुनाव करना होगा। उस फाउंडेशन को स्किन पर मेकअप ब्रश की मदद से अप्लाई करें।
- अगर थोड़ा हटके दिखना है तो आप आंखों पर लाइट कलर का आईशैडो लगा लें। ये देखने में काफी खूबसूरत लगता है।
- आप मस्कारा भी यूज कर सकती हैं। इससे आपका आई मेकअप पूरा होगा। वाटरप्रूफ मेकअप का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
- आई मेकअप के बाद अब आप अपने गालों पर पिंक कलर का ब्लशर लगाएं। इसे ज्यादा न लगाएं।
- ब्लशर लगाने के बाद आप अपनी होठों पर डार्क लिपस्टिक लगाएं। कोशिश करें मेकअप जितना लाइट हो उतना ही करें। दिन के समय में लाइट मेकअप देखने में काफी खूबसूरत लगता है।
- आप छठ पूजा के दौरान हल्की साड़ी पहनने की कोशिश करें। हल्की साड़ी पहनने पर आप आराम से पूजा कर सकती है। भारी साड़ी पहन कर कुछ भी करना मुश्किल हो सकता है। कोशिश करें की लाल रंग की साड़ी ही पहने। ये रंग सुहागिन महिलाओं पर काफी ज्यादा खिलता है
- छठ पूजा के दौरान आप बिंदी का चुनाव जरूर करें। ये आपको ट्रेडिशनल लुक देने में मदद करता है।
- पैरों में आलता और हाथों में मेहंदी के साथ अपने ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।