महिलाएं अपने मेकअप से ज्यादा आंखों के मेकअप पर ज्यादा तवज्जो देती हैं। क्योंकि चेहरे से ज्यादा लोग आंखों से अट्रैक्ट होते हैं। इसलिए महिलाएं आई मेकअप पर ज्यादा ध्यान देती हैं और अपने लुक को हर बार डिफरेंट बनाने के लिए कई तरह के एक्सपेरिमेंट भी करती हैं। हालांकि, समय के साथ हर चीज बदलती है और आपकी स्किन भी इससे अछूती नहीं है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, उसका प्रभाव भी स्किन पर नजर आने लगता है। ऐसे में महिलाएं अपनी स्किन और आंखों को जवां दिखाने के लिए कई तरह के मेकअप हैक्स अपनाती हैं।
क्योंकि अगर आंखों का मेकअप सही तरह से किया जाए, तो ये चेहरे की तमाम खामियों को काफी हद तक ढक सकता है। लेकिन जब उम्र चालीस के पार पहुंच जाती है, तो मेकअप में कई तरह के बदलाव करने पड़ते हैं। क्योंकि उम्र के इस पड़ाव तक आते-आते महिलाओं को अपने लुक, अपने मेकअप और कलर कॉम्बिनेशन पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है, खासतौर पर आईशैडो के कलर पर। हालांकि, आईशैडो के कलर आपकी ड्रेस के साथ-साथ आपकी उम्र पर भी निर्भर करते हैं। इसलिए आज हम आपके साथ कुछ ट्रेंडी आईशैडो के कलर लेकर आए हैं, जिसे 40 प्लस महिलाएं ट्राई कर सकती हैं।
गोल्डन आईशैडो कलर-
अगर आप अपने सिंपल लुक को ट्रेंडी बनाना चाहती हैं, तो आप अपनी आंखों पर गोल्डन कलर का आईशैडो लगा सकती हैं। क्योंकि गोल्डन कलर आंखों पर लगने के बाद काफी अच्छा लगता है, जिसे हर महिला आसानी से लगा सकती हैं। आपको कई तरह के गोल्डन कलर में शैड मिल जाएंगे जैसे- लाइट गोल्डन कलर, डार्क गोल्डन कलर आदि।
इसे आप अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं। इस कलर के साथ आप रेड लिपस्टिक का कॉम्बो ट्राई कर सकती हैं। बता दें कि ये कॉम्बिनेशन हर इवेंट के लिए एकदम परफेक्ट है आप इसे हर ड्रेस के साथ मैच करके लगा सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- आईशैडो लगाना नहीं आता है तो अपनाएं ये टिप्स और ट्रिक्स
पिंक आईशैडो कलर-
पिंक कलर का आईशैडो उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है, जिनके स्किन का कलर साफ है। इसके अलावा, अगर आपको लाइट मेकअप करना पसंद है, तो आपके लिए पिंक कलर का आईशैडो बेहतर हो सकता है। क्योंकि पिंक कलर का आईशैडो न सिर्फ आपको क्लासी लुक देगा बल्कि आप कूल-सा महसूस करेंगी। आप पिंक कलर का आईशैडो ट्रेडिशनल ड्रेसेस के ट्राई कर सकती हैं।
इस आईशैडो के साथ आप कोई दूसरा आईशैडो कलर भी लगा सकती हैं जैसे- आप पिंक के साथ ब्लैक कलर ट्राई कर सकती हैं। यह कॉम्बो डे टाइम इवेंट के लिए एकदम बेस्ट है। हालांकि, यह कॉम्बिनेशन लहंगा या साड़ी के साथ काफी अच्छा लगेगा, जिसके साथ आप लाल लिपस्टिक भी लगा सकती हैं।
मैटलिक येलो आईशैडो कलर-
आपको कई तरह के आईशैडो मिल जाएंगे, लेकिन अगर सूट ज्यादा पहनती हैं तो आप मैटलिक येलो कलर का आईशैडो ट्राई कर सकती हैं। आप मैटलिक येलो कलर को सिपंल से लेकर हैवी सूट के साथ आसानी से लगा सकती हैं। वैसे तो ये शैड हर सूट पर अच्छा लगेगा, लेकिन अगर आप सिंपल ब्लैक सूट पहन रही हैं, तो ये आईशैडो कलर आपके आंखों को क्लासी लुक दे सकता है। (आईशैडो और लिपस्टिक के लेटेस्ट कॉम्बो)
हालांकि, बहुत-सी महिलाओं पर येलो या फिर पीला रंग पसंद नहीं करती हैं क्योंकि यह कलर काफी पेचीदा रंग होता है। लेकिन आप येलो कलर को ब्लैक कलर के कॉम्बिनेशन के साथ मिलाकर लगा सकती हैं यकीनन ये कॉम्बिनेशन आपका पूरा लुक चेंज कर देगा।
ऑरेंज आईशैडो कलर-
आप कहीं शादी में जा रही हैं या फिर को हैवी ट्रेडिशनल ड्रेस पहन रही हैं, तो आप अपनी आंखों पर ऑरेंज कलर का आईशैडो लगा सकती हैं। वहीं, अगर आपको आंखों पर लगाने के लिए आईशैडो का शेड समझ नहीं आ रहा है, तो आप ऑरेंज और पर्पल कलर का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं।
बता दें कि इसके लिए आप नारंगी रंग के साथ एक हल्का बैंगनी या बकाइन कलर लगा सकती हैं। यह एक डे टाइम इवेंट के लिए बेस्ट है। यह आईशैडो कॉम्बिनेशन लहंगा या साड़ी के साथ काफी अच्छा लगेगा। (आई मेकअप के लिए कलर ब्लॉकिंग ट्रेंड)
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और आईशैडो के ये कलर आप जरूर ट्राई करें और अपना एक्सपीरियंस हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।