अगर किसी फंक्शन या पार्टी में जाने का अचानक ही प्लान बन जाए तो महिलाओं के लिए मुश्किल हो जाती है। ऐसी जगह पर महिलाओं के लुक्स पर खास ध्यान दिया जाता है। ऐसे में अगर किसी तरह की कमी रह जाए तो बहुत सी महिलाएं कंफर्टेबल फील नहीं करतीं और पार्टी को एंजॉय नहीं कर पातीं। मसलन अगर ड्रेस के किसी हिस्से की सिलाई अचानक खुल जाए तो उसे फिक्स करने के लिए सेफ्टी पिन का होना बहुत जरूरी है। इसी तरह अगर अचानक पीरियड्स शुरू हो जाएं तो सेनिटरी पैड्स साथ होने से महिलाओं को किसी तरह की प्रॉब्लम फेस नहीं करनी पड़ती। इस तरह की बहुत सी छोटी-छोटी चीजें हैं, जो महिलाओं को बाहर निकलते हुए अपने साथ रखनी चाहिए। अगर कॉम्पैक्ट पाउडर की बात करें तो यह चेहरे को पूरी तरह से स्मूद लुक देने में मदद करता है। पार्टी, किसी तरह के फंक्शन, दोस्तों के साथ आउटिंग जैसी चीजों में अगर तस्वीरें खिंचानी हों तो इसकी जरूरत बहुत ज्यादा महसूस होती है। इसी तरह फटे होंठों पर वैसलीन लगा ली जाए तो लिप्स ग्लो करते हुए नजर आते हैं। ये छोटी-छोटी चीजें कई बार घर से बाहर निकलते हुए ले जाने की याद नहीं रहती और महिलाओं को अधूरा-अधूरा सा महसूस होता है।
अगर महिलाएं इन सामान को एक किट में अपने साथ रखें तो वे कई तरह की मुश्किलों से बच सकती हैं। पार्टी में खूबसूरत दिखना हो या किसी तरह की इमरजेंसी हो, ये किट हर मौके पर काम आ जाती है। HerZindagi ने महिलाओं की इस बड़ी जरूरत को समझा और इसीलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा वीडियो, जिसमें आपको अपने ब्यूटी किट में रखे जाने वाली जरूरी चीजों के बारे में बताय गया है। खुद को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए जरूर देखें ये वीडियो।