बढ़ती उम्र के साथ हमारे शरीर में कई तरह बदलाव होते है। इन्ही में से एक है सफेद बालों की समस्या। हालांकि पहले एक समय था जब बाल बुढ़ापे में यानी 50-60 की उम्र के बाद ही सफेद होते थे लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं है। हमारी लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण अब समय से पहले ही बाल सफेद हो जाते हैं। इस समस्या को कम करने के लिए बाजार में आपको कई तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन इससे बालों को नुकसान ज्यादा होता है। ऐसे में आप इस समस्या को कम करने के लिए करी पत्ते का प्रयोग कर सकती है, तो आइए जानें ब्यूटी एक्सपर्ट छाया आनंद से कैसे करी पत्ते का प्रयोग करके आप इस प्रॉब्लम को कम कर सकती हैं।
करी पत्ते के बालों के लिए फायदे ( Benefits Of Curry Patta For Hairs)
करी पत्ता बालों को सफेद होने से रोकता है। करी पत्ता मेलेनिन उत्पादन का काम करता है, जो बालों को काला करने का काम करता है। मेलेनिन की कमी से ही बाल सफेद होते हैं। ऐसे में अगर आप बालों के लिए करी पत्ते का प्रयोग करती हैं, तो आपके बाल जल्दी सफेद नहीं होते हैं। इसके साथ ही यह बालों को मुलायम और शाइनी बनाने में भी सहायक होता है।
नोट: अगर आपके बाल पहले से सफेद हैं, तो यह वापस काले नहीं होंगे।
करी पत्ता हेयर मास्क
आवश्यक सामग्री (Ingredients )
- 10-11 करी पत्ते
- 2 बड़े चम्मच नारियल तेल
- 5-6 नीम की पत्तियां
- 2 विटामिन-ई के कैप्सूल
- 2 बड़े चम्मच दही

बनाने का तरीका (How To Make Curry Patta Hair Mask)
- इसको बनाने के लिए सबसे पहले करी पत्ता और नीम की पत्तियों को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से पीस लें।
- अब इसे एक बाउल में निकालकर रख लें।
- अब एक दूसरे बाउल में 2 बड़े चम्मच नारियल तेल, विटामिन-ई के कैप्सूल और दही को लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें हल्का गर्म कर लें ।
- अब इसे थोड़ा ठंडा कर लें।
- जब ये ठंडा हो जाए तब इसमें करी पत्ता और नीम की पत्तियों का मिश्रण को डालकर अच्छे से मिक्स कर के पेस्ट तैयार कर लें।
- लिजीए तैयार है आपका करी पत्ता हेयर मास्क
लगाने का तरीका (How To Apply Hair Mask)
- इसको लगाने के लिए सबसे पहले बालों को अच्छी तरह वॉश करके सुखा लें।
- अब हल्के हाथों से इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
- करीब एक घंटे बाद अब बालों को अच्छे से धो लें।
- आप इसे हफ्ते में दो बार प्रयोग कर सकती हैं, आपको असर दिखेगा।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। इस तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।