यह साल भी बस कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा। हर साल कुछ न कुछ ट्रेंड जरूर करता है। बात जब ब्यूटी की आती है तो ट्रेंड को फॉलो किया जाता है। इस साल भी ब्यूटी इंडस्ट्री में बहुत कुछ नया देखने को मिल सकता है। चाहे बात मेकअप की हो या स्किन केयर की। क्या आप जानना चाहती हैं साल 2023 में ब्यूटी के सेक्टर में किन चीजों को शामिल किया जाएगा तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
स्किन केयर ट्रेंड
- स्किन बैरियर को डैमेज होने से बचाएं। स्किन की आउटर मोस्ट लेयर को स्किन बैरियर कहा जाता है। धूप, ओवर-एक्सफोलिएशन, हार्श केमिकल्स और ड्राई
- मौसम के काराण स्किन के बाहरी लेयर खराब होने लगती है।
- आई लैश को हाइड्रेट और कंडीशन करने के लिए लैश सीरम का इस्तेमाल किया जाता है। स्किन केयर में लैश सीरम को जरूर शामिल करें।
- बढ़ती उम्र में स्किन में कोलेजन की कमी होने लगती है। इसके कारण त्वचा लटकने लगती है और झुर्रियां आ जाती है। इस समस्या से बचने के लिए आपको
- पेपटाइड मॉइश्चराइज का उपयोग करना चाहिए। इस मॉइश्चराइजर को लगाने से चेहरा हाइड्रेट रहेगा और आपकी स्किन यूथफूल लगेगी।
मेकअप ट्रेंड
- मेकअप में स्किन टींट का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह चिक टिंट से अलग होता है। स्किन टिंट लगाने से स्किन को शीर, लाइट टू मीडियम कवरेज मिलती है। यह कंसीलर और फाउंडेशन की तरह चेहरे के स्पॉट्स को कवर नहीं करता है।
- साल 2023 में ड्यू आई मेकअप ट्रेंड को फॉलो किया जा सकता है। यह एक गोल, चौड़ी आंखों वाला लुक है जिससे आंखें बड़ी दिखने लगती हैं। (परफेक्ट मेकअप के लिए टिप्स)
- बार्बी मेकअप नए साल में ट्रेंड कर सकता है। इसमें आपको बार्बी जैसा लुक मिलेगा। मार्केट में बार्बी मेकअप सेट भी मिलते हैं। आप इसे खरीदकर खुद से मेकअप कर सकती हैं।
- स्टीक ऑन जेम्स भी मेकअप ट्रेंड का हिस्सा है। अगर आप अपने मेकअप लुक को इन्हांस करना चाहती हैं तो आंखों के आस पास के एरिया में जेम्स लगा सकती हैं। इसके अलावा नेल आर्ट में भी इनका इस्तेमाल किया जाने लगा है।
- मेकअप ट्रेंड में Grunge Makeup को पसंद किया जा सकता है। इसमें स्मजी आईलाइनर,मैटी स्किन, हैवी मस्कारा और लिपस्टिक के डार्क शेड्स का इस्तेमाल होता है।
हेयरस्टाइल ट्रेंड
- साल 2023 में ट्विस्टेड नॉट बन हेयरस्टाइल का ट्रेंड चलेगा। जैसा कि इसके नाम से पता चल रहा है, इसमें बन को गोल घुमाकर नहीं बल्कि ट्विस्ट करके बनाया जाता है। इस तरह का हेयरस्टाइल वेस्टर्न ड्रेसिस पर बेहद अच्छा लगता है। (ब्रेडेड बन हेयरस्टाइल)
- क्या आपने कभी लूप ब्रेड बनाई है? अगर नहीं तो सीख लीजिए। यह हेयर स्टाइल 2023 में खूब पसंद किया जा सकता है।
- फ्रेम हेयरकट में बालों को फ्रंट पर छोटे लेयर्स में स्टेप बाय स्टेप कट किया जाता है। यह हेयरकट मोटे फेस वाले लोगों पर सूट करता है।
- बार्बी हेयर कट से फेस बेहद क्यूट लगता है। आप नए साल के मौके पर यह हेयर कट करवा सकती हैं।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।