सर्दियों का मौसम न केवल स्किन में रूखापन आने लगता है, बल्कि बालों की स्कैल्प भी ड्राई होने लगती है। ऐसे में हम अपने स्किन का तो ख्याल रखते हैं लेकिन बालों का खयाल रखना भूल जाते हैं। जिसके कारण हमारे बाल डैमेज हो जाते हैं और ये बालों के झड़ने का कारण भी बन सकता है।
ऐसे में हम बालों और स्कैल्प को ड्राई होने से बचाने के लिए बेसन से बने कुछ होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये होममेड हेयर मास्क पूरी तरह से नेचुरल होते हैं साथ ही इन से बालों को किसी तरह का साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। आइए जानें ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी जी से की कैसे हम बेसन की मदद से हेयर मास्क बना सकती हैं।
हेयर मास्क के फायदे
हेयर मास्क का प्रयोग करने से बालों और स्कैल्प को नमी मिलती है। साथ ही यह हेयर कंडीशनिंग करता है, जो ड्राई स्कैल्प के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हमें अपने बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए नियमित रूप से हेयर मास्क का प्रयोग करना चाहिए।
ड्राई स्कैल्प के लिए हेयर मास्क
बेसन और शहद हेयर मास्क
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच बेसन
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल
बनाने का तरीका
- इसको बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन को ले लें।
- इसके बाद इसमें शहद और जैतून का तेल को डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अच्छी तरह मिलाने के बाद एक मिश्रण तैयार कर लें।
- ध्यान रहे पेस्ट ना ज्यादा गाढ़ा हो ना ही ज्यादा ढ़ीला।
- लीजिए बन गया आपका होममेड हेयर मास्क।
लगाने का तरीका
- इसको लगाने के लिए सबसे पहले बालों को शैंपू से धो कर सुखा लें।
- इसके बाद इस हेयर मास्क को बालों पर लगा लें।
- जब ये हेयर मास्क सूख जाए तब बालों को धो लें।
- आप इसे अगर हफ्ते में दो से तीन बार प्रयोग करेंगी, तो आपको असर दिखने लगेगा।

इस हेयर मास्क के फायदे
बेसन में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही यह हमारे बालों को मजबूत बनाता है और बालों को शाइनी लुक देता है। वहीं शहद में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बालों और स्कैल्प में नमी प्रदान करने में सहायता देता है। इसके साथ जैतून के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती है जो बालों को स्वस्थ बनाने में मदद करती है। साथ ही जैतून आपके बालों से डैंड्रफ दूर करने, बालों का झड़ना और बालों का असमय सफेद होना आदि जैसी समस्याओं को भी कम करता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।