ब्यूटी इंडस्ट्री में मेकअप ब्रश बहुत महत्वपूर्ण है। इतना ही नहीं, चेहरे के हर हिस्से के लिए कई तरह के ब्रश होते हैं। हालांकि, कभी-कभी हमारी उंगलियां ही इन महंगे ब्रश से काफी अच्छी होती हैं। और आप इनसे आसानी से न सिर्फ कुछ मेकअप प्रोडक्टस अच्छे से लगा सकती हैं, बल्कि कुछ मेकअप प्रोडक्ट्स को मिक्स करने के लिए भी ब्रश से अच्छी तरह काम करती हैं। आपके ब्रश कितने महंगे और फैंसी क्यों न हों ऐसे कुछ काम हैं, जो ब्रश नहीं कर सकते हैं। ब्रश के मुकाबले उंगलियों से प्रोडक्ट अच्छी तरह से लगता है और अच्छी कवरेज भी मिलती है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे कुछ प्रोडक्ट्स जो आप उंगलियों से अच्छे से लगा सकती है।
आईशैडो/क्रीम आईशैडो
आईशैडो को ब्लेंड करना मुश्किल लगता है न? मुझे भी। लेकिन अगर आप ब्रश के बदले उंगलियों से ही आंखों पर आईशैडो लगाएंगी तो आप खुद फर्क देखेंगी। उंगलियों से लगाना इसे आशान हो जाता है। और ब्रश के मुकाबले यह उतना फैलता भी नहीं। अगर आईशैडो थोड़ा इधर-उधर हो भी जाए, तो इसे फिंगरटिप से पोंछना भी आसान हो जाता है। वहीं ब्रश के साथ, आपको वह स्मूदनेस नहीं मिलती है। उंगलियों का इस्तेमाल करना क्रीम आईशैडो के लिए और भी सही है, जो आपकी उंगलियों की गर्मी से पिघलते हैं और आसानी से आईलिड पर लग जाते हैं। इसलिए अगली बार इस टिप को इस्तेमाल करके जरूर देखें।
शिमर आईशैडो
आपकी त्वचा का तेल शिमर पिगमेंट्स को आसानी से पकड़ लेता है। ब्रश से अप्लाई करने में ऐसा नहीं हो पाता, क्योंकि मेकअप ब्रश लूज पाउडर्स को अच्छे से पकड़ नहीं पाते। इसलिए आप अगली बार उंगलियों और ब्रश दोनों से शिमर आईशैडो लगाकर देखें, आपको खुद ही फर्क महसूस होगा। उंगलियों से ब्रश लगाने पर आपको एक इंटेंस पिंगमेंट मिलता है। इसलिए आपने देखा होगा कि कई सारे ब्लॉगर्स और मेकअप आर्टिस्ट कई दफे शिमर शैडोज लगाते वक्त उंगलियों का इस्तेमाल करते हैं। कई फैंसी ब्रश होने के बाद भी आंखों को उंगलियों से सजाना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें :मेकअप स्प्रे को इस तरह करेंगी इस्तेमाल आईशैडो से लेकर ब्लशर तक नहीं होगा खराब
हाईलाइटर
जब आप ब्रश से मेकअप प्रोडक्ट लगाती हैं, तो प्रोडक्ट उसमें ठीक से लगता नहीं जिससे जब आप अपने चेहरे के किसी हिस्से को हाईलाइट करती हैं, तो बहुत कम पिंगमेंट रह जाता है। इससे बेहतर है कि आप अपनी इंडेक्स फिंगर का इस्तेमाल हाईलाटर लगाने के लिए करें। उस उंगली में हाईलाइट लेकर, अपने चीक बोन्स पर पैट करें, इससे आपकी स्किन पर हाईलाइटर अच्छी तरह ब्लेंड होगा। वहीं अगर आप ब्रश से हाईलाइटर लगाती हैं और उसे बोन्स की एज पर ब्लेंड नहीं करती हैं, तो यह एक पैची लुक देगा। आपका हाईलाइटर चेहरे को उतना ग्लो नहीं दे सकेगा। हाईलाइटर से ज्यादा वो एक ग्लिटर डस्ट जैसा दिखेगा।
इसे भी पढ़ें :हाइलाइटर इस्तेमाल करते समय नहीं करें ये 4 मिस्टेक्स
लिपस्टिक
मैं लिपस्टिक अपनी उंगलियों से लगाना ही पसंद करती हूं। ब्रश की मदद से लिपस्टिक या फिर उंगलियों की मदद से लिपस्टिक अप्लाई करने में एक अलग परिणाम मिलता है। अगर आप अपनी उंगलियों से लिपस्टिक को ब्लेंड नहीं करेंगी, तो वह केकी दिख सकती है। इसे अपनी उंगलियों से दबाने से पिगमेंट आपकी स्किन में जाता है और एक सीमलेस लुक देता है। आपको ऐसा नहीं लगेगा जैसे आपने कुछ थिक मेकअप प्रोडक्ट लगाया है। अगर आपको टिंटेड, स्टेंन्ड औरसीमलेस लुक चाहिए, तो अपनी उंगलियों से लिपस्टिक अप्लाई करके देखें।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ
Image credit : freepik images
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।