हिंदू धर्म में कई तीज त्योहार आते हैं, जिनमें से कुछ त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होते हैं। अक्षय तृतीया भी उन्हीं त्योहारों में से एक है। यह पर्व हर वर्ष आता है और हर बार महिलाएं इस पर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारियां पहले से ही शुरू कर देती हैं। वैसे तो इस त्योहार के दिन कोई भी शुभ काम किया जा सकता है।
विशेषतौर पर इस त्योहार पर गृह प्रवेश, शादी, सगाई, नई दुकान की ओपनिंग आदि कुछ भी शुभ कार्य किया जा सकता है। ऐसे में कोई अच्छा अवसर हो और महिलाएं सजे संवरे नहीं ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। वहीं मेहंदी के बिना औरतों के श्रृंगार को अधूरा माना जाता है। ऐसे में अक्षय तृतीया के आते ही महिलाएं मेहंदी की नई डिजाइन तलाशने लग जाती हैं।
तो चलिए हम आपको कुछ खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस दिखाते हैं, जो आप इस पर्व पर अपने हाथों पर लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: हैवी ब्राइडल मेहंदी की जगह आलिया की तरह लगवाएं मंडला मेहंदी डिजाइन
राधा-कृष्ण मेहंदी डिजाइन
अक्षय तृतीया का पर्व भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को अर्पित होता है। ऐसे में आप इनके स्वरूप राधा-कृष्ण की डिजाइन को मेहंदी के माध्यम से अपनी हथेलियों में उकेर सकती हैं। राधा-कृष्ण की एक डिजाइन हम आपको तस्वीर के द्वारा दिखा भी रहे हैं। अगर आप राधा-कृष्ण की आकृति नहीं बना पा रही हैं तो आप बांसुरी, मोर पंख आदि भी मेहंदी में बना सकती हैं। अक्षय तृतीया की पूजा के लिए यह मेहंदी डिजाइन एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
कलश मेहंदी डिजाइन
कलश मेहंदी डिजाइन भी आप इस त्योहार पर लगवा सकती हैं। खासतौर पर अगर आप किसी नए घर में प्रवेश करने जा रही हों या आपके घर पर किसी नई दुकान, स्थान आदि का इनॉग्रेशन हो। ऐसे अवसरों पर आप कलश वाली मेहंदी लगवा सकती हैं। आपको बता दें कलश को देवों में सबसे श्रेष्ठ माने गए श्री गणेश जी का प्रतीक होता है। इसलिए यह मेहंदी डिजाइन हर मायने में आपके लिए बहुत ही अच्छा विकल्प रहेगी।
इसे जरूर पढ़ें: मेहंदी के ये डिजाइन उंगलियों पर दिखेंगे सुंदर
केरी मेहंदी डिजाइन
अगर आपके घर में किसी की शादी, सगाई या गोद भराई का कार्यक्रम है, तो केरी वाली मेहंदी डिजाइन आपके लिए अच्छी रहेगी। बेस्ट बात तो यह है कि यह मेहंदी डिजाइन बहुत कम समय में हाथों पर लग भी जाती है और रचने के बहुत ही खूबसूरत भी लगती है। आप खुद भी अगर मेहंदी लगाने में माहिर हैं, तो केरी वाली मेहंदी डिजाइन के साथ नए-नए प्रयोग करके बहुत अच्छी डिजाइन हाथों में लगा सकती हैं।
जाल वाली मेहंदी डिजाइन
जाल वाली मेहंदी का फैशन नया नहीं है। आप इसे किसी भी अवसर पर लगा सकती हैं। अच्छी बात तो यह है कि इस तरह की मेहंदी डिजाइन में बहुत सोचना नहीं पड़ता है, बस आप जला बना लें और उसे बीच में किसी आसान सी डिजाइन से भर लें। ऐसा करने पर ही आपका हाथा खूबसूरत नजर आने लग जाएगा। जाल वाली मेहंदी डिजाइन बहुत जल्दी भी लग जाती है और रचने के बाद खूबसूरत भी नजर आती है।
डॉट वाली मेहंदी डिजाइन
अगर आपके पास समय की कमी है और आपको खुद ही अपने हाथों में मेहंदी लगानी, तो आप डॉट वाली आसान मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। इसके मेहंदी डिजाइन के लिए आपको मेहंदी की कीप की भी जरूरत नहीं होगी। आप किसी पतले लकड़ी के टुकड़े से भी इस मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं।
अक्षय तृतीया की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आर्टिकल में दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर कर दें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।