शादी के दिन सबकी नजरे केवल दुल्हन पर टिकी होती है। वहीं ये दिन हमारे लिए सबसे ज्यादा खास होता है। इस दिन के लिए हम सभी तैयारियां कई महीनों पहले से करनी शुरू कर देते हैं। ऑउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक सभी चीजें हम चुन-चुन कर खरीदते हैं। ऐसे में हम अपनी स्किन का भी खास ख्याल रखते हैं।
बता दें कि हाल ही में एक ऑनलाइन मेकअप क्लास में ब्यूटी एक्सपर्ट लिपक्षी कोचर ने हमारे साथ कुछ स्टेप्स शेयर किए,जो ब्राइडल मेकअप शुरू करने से पहले करने चाहिए।
चेहरे को शादी वाले दिन चमकदार बनाने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। वहीं कई बार हम कुछ स्टेप्स और तकनीक को लेकर काफी कंफ्यूज भी रहते हैं। अगर आप भी इसी तरह कंफ्यूज हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी टिप्स जिसे फॉलो कर आपका चेहरा मेकअप के बाद ग्लो।
क्लींजर
चेहरे को साफ करने के लिए आप अपनी स्किन के हिसाब से किसी भी क्लींजिंग मिल्क या फेस वॉश की मदद ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : ये 2 चीजें कर सकती हैं चेहरे पर पिंपल्स के दाग-धब्बे कम , एक्सपर्ट से जानें
फेस टोनर
वैसे तो आपको मार्केट में कई तरह के फेस टोनर मिल जाएंगे, लेकिन बता दें कि आप टोनर के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
फेस सीरम
बता दें कि फेस सीरम कभी भी सीधे चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए बल्कि सबसे पहले इसकी कुछ बूंदें हाथों में लेकर और मसल कर ही फेस पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से फेस सीरम आसानी से स्किन के अंदर तक चला जाता है। (एंटी-एजिंग मास्क बनाने का तरीका)
मॉइस्चराइजर
इसके लिए आप अपनी स्किन के हिसाब से कोई भी अच्छे ब्रांड का मॉइस्चराइजर चुन सकती हैं। बता दें कि अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप क्रीम बेस्ड की जगह पर जेल बेस्ड प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करें।
अंडर आई क्रीम
चेहरे के साथ-साथ आंखों के आस-पास की त्वचा का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि चेहरे की त्वचा के मुकाबले अंडर आई स्किन का पी.एच लेवल अलग-अलग होता है और अंडर आई एरिया काफी सेंसिटिव भी होता है।
इसे भी पढ़ें : ड्रूपी आईज है तो आई मेकअप करते समय इन टिप्स को फॉलो करें
फेस ऑयल
त्वचा पर मेकअप के बाद ग्लो नजर आए, इसके लिए आपको फेस ऑयल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। साथ ही आप चाहे तो बाद में इसकी 1 से 2 बूंदें आप फाउंडेशन में भी मिला सकती हैं। (ऑयली स्किन के लिए मेकअप टिप्स)
मेकअप प्राइमर
सबसे आखिरी, लेकिन सबसे जरूरी स्टेप होता है मेकअप प्राइमर। बता दें कि स्किन का टेक्सचर ब्लर करने के लिए प्राइमर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके कई फायदे हैं जैसे कि यह मेकअप को लॉन्ग-लास्टिंग बनाने में मदद करता है। साथ ही एक लेयर बनाता है जिससे मेकअप में मौजूद केमिकल्स आपकी त्वचा के पोर्स को या स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं।
इसी के साथ अगर आपको हमारे बताए गए ब्राइडल ग्लो के लिए मेकअप से पहले करें जाने वाले ये 7 स्टेप्स पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो कीजिए।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।