Taurus daily horoscope women

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 14 November 2025: आर्थिक और स्वास्थ्य के फैसलों को न टालें वृषभ राशि के जातक, सिंह का चंद्रमा आज भाव-भंगिमा पर डालेगा गहरा असर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 14 November 2025: आर्थिक और सेहत से जुड़े फैसले आज न टालें। सिंह राशि का चंद्रमा वृषभ जातकों की भाव-भंगिमा और रिश्तों पर गहरा असर डाल सकता है। पूरा दैनिक राशिफल पढ़ें।
Astrozindagi
Updated:- 2025-11-14, 06:35 IST

Taurus Horoscope Today, 14 November 2025: कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर आज वृषभ राशि की महिलाओं की निजी और सामाजिक ज़िंदगी में हलचल ला सकता है। यह गोचर घर के मामलों से लेकर व्यक्तिगत संबंधों और भाव-भंगिमा पर असर डालेगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है वृषभ राशि का आज का राशिफल?

आज वृषभ राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाएं आज अपने रिश्तों को लेकर थोड़ा दबाव महसूस कर सकती हैं। खासकर विवाहित या कमिटेड महिलाओं के लिए घर के अंदर संवाद में कुछ कड़वाहट या टकराव के हालात रहेंगे। ज़िद करने की बजाय ठहराव से काम लें। सिंगल महिलाओं को किसी पुराने परिचित से अनपेक्षित मैसेज या कॉल मिल सकता है, जिससे मन में द्वंद्व बनेगा। प्रेम प्रस्ताव या जवाब सोच-समझकर ही दें।

उपाय: शाम को गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं व घर में केसर का तिलक करें।

आज वृषभ राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाएं काम को लेकर असमंजस में रहेंगी। जो महिलाएं नौकरी की तलाश में हैं उन्हें आज कोई ठोस संकेत तो मिलेगा, लेकिन रिजल्ट के लिए इंतज़ार करना होगा। जॉब में लगी महिलाओं को अपने सीनियर्स के साथ बातचीत करते वक्त सीधा न बोलें, बल्कि थोड़ा नम्र रवैया अपनाएं। व्यापार से जुड़ी महिलाओं को स्टाफ या ग्राहक से जुड़ी कोई असुविधा सामने आ सकती है।

उपाय: कार्यस्थल पर नींबू में चार लौंग लगाकर रखें और दिन में एक बार “ॐ ह्रीं क्लीं नमः” का जप करें।

इसे जरूर पढ़ें- वृषभ दैनिक राशिफल विस्‍तार से पढ़ें 

Taurus women

आज वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाएं आज पैसों को लेकर थोड़ी टेंशन में रहेंगी। घर की ज़रूरतें और व्यक्तिगत खर्चों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करें। निवेश करने का दिन नहीं है, विशेषकर शेयर या सोने-चांदी में। उधार दिया पैसा वापसी में रुक सकता है या संबंध में खटास ला सकता है। घरेलू सामान या फर्नीचर पर खर्च हो सकता है, जिसे टालना बेहतर रहेगा।

उपाय: तांबे के पात्र में जल भरकर उसमें कुछ तुलसी के पत्ते डालकर घर के ईशान कोण में रखें।

आज वृषभ राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाएं आज शरीर में गर्दन और कंधे के हिस्से में खिंचाव या जकड़न का अनुभव कर सकती हैं। लंबे समय तक लैपटॉप या मोबाइल के इस्तेमाल से दर्द बढ़ सकता है। इससे बचाव के लिए समय-समय पर ब्रेक लें और गर्म पानी से सिकाई करें। फलों और मौसमी सब्जियों को प्राथमिकता दें।

उपाय: पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करें और उसे जल अर्पित करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

जरूर पढ़ें- वृषभ राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;