aaj ka meen rashifal 2 november 2025

Aaj Ka Meen Rashifal 02 November 2025: तुलसी विवाह पर शुक्र का तोहफा, मीन महिलाओं की राहें आज बदलेंगी, पढ़ें दैनिक राशिफल

2 नवंबर मीन राशिफल: क्‍या आप जानती हैं कि तुलसी विवाह और शुक्र के तुला राशि में प्रवेश से आज का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए नई संभावनाओं और बदलावों से भरा रहेगा। यह दिन रिश्तों, कामकाज और सेहत में संतुलन बनाने की परीक्षा ले सकता है, लेकिन थोड़ी सजगता से आज के मौके आपके पक्ष में जा सकते हैं।
Astrozindagi
Updated:- 2025-11-02, 08:29 IST

Meen Dainik Rashifal, 02 November 2025: आज का दिन शुभ पर्व तुलसी विवाह के साथ ही शुक्र के तुला राशि में प्रवेश की खासियत लिए है। यह खगोलीय बदलाव संबंधों और जीवनशैली को अप्रत्याशित रूप से प्रभावित कर सकता है। मीन राशि की महिलाएं आज सामाजिक या पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्त रह सकती हैं। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?

आज मीन राशि का लव राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

मीन राशि की महिलाएं आज रिश्तों को लेकर कुछ दुविधा में रह सकती हैं। किसी पारिवारिक आयोजन में भाग लेने का मन तो होगा, लेकिन कुछ बातचीत खटक सकती है। शादीशुदा महिलाएं अपने साथी के साथ खर्चों या समय के बंटवारे को लेकर चर्चा में पड़ सकती हैं। अविवाहित महिलाएं जिन्हें लंबे समय से विवाह का इंतज़ार है, वे तुलसी विवाह के इस दिन विवाह प्रस्ताव को लेकर कोई शुभ संकेत पा सकती हैं।
उपाय: तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें और दो परिक्रमा करें।

आज मीन राशि का करियर राशिफल (Pisces Career Horoscope Today)

मीन राशि की महिलाएं ऑफिस या काम से जुड़ी चीज़ों में आज नयापन तलाश सकती हैं। कार्यशैली में कुछ सुधार करने की ज़रूरत महसूस होगी। जो महिलाएं नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज किसी पुराने संपर्क से नया मौका मिल सकता है। ऑफिस में काम कर रही महिलाएं फाइलों या रिपोर्ट से जुड़ी गलती को लेकर टोंक दी जा सकती हैं। व्यापार से जुड़ी महिलाएं साझेदारी के मामलों में कोई कानूनी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे पढ़ लें।
उपाय: सफेद वस्त्र में सौंफ बांधकर पूजा स्थान में रखें।

pisces-zodiac-sign

आज मीन राशि का आर्थिक राशिफल (Pisces Money Horoscope Today)

मीन राशि की महिलाएं आर्थिक फैसलों में जल्दबाज़ी करने से बचें। आज का दिन खर्च निकालने में ज्यादा जाएगा, बचत कम हो सकती है। किसी मित्र या रिश्तेदार को उधार देने का विचार मन में आए, तो आज टाल देना ही बेहतर रहेगा। जो महिलाएं शेयर या म्यूचुअल फंड से जुड़े फैसले लेना चाहती हैं, उन्हें किसी जानकार से सलाह जरूर लेनी चाहिए। महंगी खरीदारी करने का मन होगा लेकिन कोई जरूरी ज़रूरत अचानक सामने आ सकती है।
उपाय: लाल कपड़े में सिक्का बांधकर तिजोरी में रखें।

आज मीन राशि की सेहत (Pisces Health Horoscope Today)

मीन राशि की महिलाएं आज टांगों, घुटनों और एड़ियों में अकड़न या दर्द महसूस कर सकती हैं, खासकर वे जो लंबे समय तक खड़े होकर काम करती हैं। मौसम में बदलाव से सर्दी या हल्का जुकाम भी हो सकता है। जिन महिलाओं को पहले से अस्थमा या एलर्जी की दिक्कत रही है, वे धूल या तेज़ गंध से दूरी बनाकर रखें। गुनगुना पानी पिएं और पैरों की सिंकाई करें।
उपाय: दो गुलाब की पत्तियां पानी में उबालकर पिएं।

इसे जरूर पढ़ें: मीन साप्ताहिक राशिफल

इसे जरूर पढ़ें: मीन राशि व्यक्तित्व (Pisces People Personality Traits in Hindi)

इसे जरूर पढ़ें: मीन राशि का दैनिक राशिफल

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;