
करवा चौथ हिंदू धर्म में एक खास व्रत है, जो मुख्य रूप से विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखा जाता है। यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। यह व्रत परिवार में सुख, शांति और समृद्धि लाने के लिए भी माना जाता है। इतना ही नहीं, इस व्रत को सुहागिन महिलाओं द्वारा रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है। अब ऐसे में करवा चौथ के दिन दान करना पुण्य फलदायी माना जाता है, लेकिन इस दिन किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सफेद रंग को सुहाग की कमजोरी से भी जोड़ा जाता है। इसलिए सुहागिन महिलाओं के लिए सफेद वस्तुओं का दान करना उनके वैवाहिक जीवन के लिए अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन भूलकर सफेद रंग की मिठाई, चीनी और दही का दान करने से बचें। इतना ही नहीं, ज्योतिष शास्त्र में सफेद चीजों का संबंध शुक्र ग्रह से है और इस ग्रह को सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन सफेद चीजों का दान न करें।
श्रृंगार के सामान को सुहाग की निशानी माना जाता है। श्रृंगार के सामान पति-पत्नी के बीच के बंधन को दर्शाते हैं। इनका दान करने से यह बंधन कमजोर हो सकता है। करवा चौथ के दिन श्रृंगार का सामान दान करना अशुभ माना जाता है। इससे वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती है। इसलिए इस दिन सुहाग से जुड़ी जैसे कि सिंदूर, बिंदी, चूड़ी मेहंदी, आदि चीजों का दान न करें।
इसे जरूर पढ़ें - Karwa Chauth 2024 Kab Hai: इस साल कब है करवा चौथ, यहां लें पूजा शुभ मुहूर्त समेत अन्य जानकारियां

धारदार चीजें पति-पत्नी के रिश्ते में कड़वाहट ला सकती हैं। धारदार चीजों में नकारात्मक ऊर्जा होती है, जो घर में कलह और तनाव ला सकती है। इसलिए आप इस दिन चाकू, कैंची, सुई, ब्लेड, छुरी आदि का दान भूलकर भी न करें। इससे परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। साथ ही दांपत्य जीवन में भी समस्याएं आने लग जाती है।
इसे जरूर पढ़ें - Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन अखंड सौभाग्य के लिए क्या करना चाहिए और किन चीजों को करने से बचना चाहिए?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।