
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सभी हिंदूओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। कृष्ण जन्माष्टमी को ही गोकुलाष्टमी, अष्टमी रोहिणी, श्रीकृष्ण जयंती और श्री जयंती जैसे विभिन्न नामों से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के हिसाब से ये त्योहार कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिखि को मनाया जाता है।
इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा विधिवत रूप से करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कान्हा की पूजा करने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही मनचाहे फल की भी प्राप्ति होती है। इसके अलावा संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। अब ऐसे में गोकुलाष्टमी के दिन गौ माता को कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें खिलाने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

गोकुलाष्टमी के दिन गौ माता को अनाज खिलाना एक बहुत ही पुण्य का काम है। इस दिन गौ माता को अन्न खिलाने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में आ रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है। इसलिए अन्न अवश्य खिलाएं।
वैदिक काल से ही गाय को माता का दर्जा दिया गया है। वेदों में गौ माता की सेवा करने का महत्व बताया गया है। कई पुराणों में गौ माता से जुड़ी कथाएं मिलती हैं, जिनमें गौ सेवा के महत्व को दर्शाया गया है। इसलिए गोकुलाष्टमी के दिन गौ माता को हरा चारा खिलाने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिल जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - जन्माष्टमी 2024 तिथि: 25 या 26 अगस्त? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और अन्य जानकारी

गोकुलाष्टमी के दिन गौ माता को गुड़ खिलाने से पितृ दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो जाती है। बता दें, अगर किसी जातक की कुंडली में मंगलदोष है, तो गाय को गुड़ जरूर खिलाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - Janmashtami 2024 Lord Krishna: जन्माष्टमी के दिन कान्हा को लगाएं इन चीजों का भोग, संतान रहेगी सेहतमंद और बढ़ेगी सुख-समृद्धि
गाय को पवित्र माना जाता है और इसे मिठाई खिलाने से व्यक्ति की पवित्रता बढ़ती है और उसके मन में शुद्ध भाव जागृत होते हैं। मान्यता है कि गाय को मिठाई खिलाने से घर में धन और समृद्धि आती है। गाय को मिठाई खिलाने से घर में सुख-शांति का वातावरण बनता है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।