aaj ka panchang 2 december 2025

Aaj Ka Panchang 2 December 2025: दिसंबर भौम प्रदोष व्रत के दिन इन 2 मुहूर्तों में करें शिव जी की पूजा, देखें आज का पंचांग

आज मंगलवार का दिन है और इस दिन त्रयोदशी तिथि का संयोग होने से इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है जो भगवान शिव के साथ-साथ हनुमान जी की विशेष कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ होता है। 
Editorial
Updated:- 2025-12-02, 07:01 IST

2 दिसंबर 2025 का पंचांग इसलिए खास है क्योंकि इस दिन भौम प्रदोष व्रत पड़ रहा है। यह मंगलवार का दिन है और इस दिन त्रयोदशी तिथि का संयोग होने से इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है जो भगवान शिव के साथ-साथ हनुमान जी की विशेष कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ होता है। इस दिन शाम के समय प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। साथ ही यह व्रत एक दिन पहले मोक्षदा एकादशी का व्रत रखने वाले भक्तों के लिए व्रत पारण का शुभ समय भी होता है। ऐसे में आइये जानते हैं एमपी, छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग।

आज का पंचांग 2 दिसंबर 2025  

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी (शाम 03:57 बजे तक)/त्रयोदशी अश्विनी (रात 08:51 बजे तक)/भरणी मंगलवार वरीयान बालव

2 december 2025 shubh muhurat

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 2 दिसंबर 2025

प्रहर समय
सूर्योदय  सुबह 06:57 बजे
सूर्यास्त शाम 05:24 बजे
चंद्रोदय  दोपहर 02:59 बजे
चंद्रास्त सुबह 04:53 बजे (अगले दिन)

आज का शुभ मुहूर्त और योग 2 दिसंबर 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त  सुबह 05:09 बजे से सुबह 06:03 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त  दोपहर 11:50 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक
विजय मुहूर्त (शुभ कार्य को संपन्न करने के लिए) दोपहर 01:55 बजे से दोपहर 02:37 बजे तक
गोधुली मुहूर्त  शाम 05:21 बजे से शाम 05:48 बजे तक
प्रदोष काल (शिव जी की पूजा के लिए) शाम 05:24 बजे से रात 08:07 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग  (प्रदोष व्रत के दान के लिए) सुबह 06:57 बजे से रात 08:51 बजे तक
अमृत काल सुबह 09:14 बजे से सुबह 11:48 बजे तक

आज का अशुभ मुहूर्त 2 दिसंबर 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय 
 राहु काल दोपहर 02:47 बजे से शाम 04:06 बजे तक
 यमगंड सुबह 09:34 बजे से सुबह 10:52 बजे तक
गुलिक काल दोपहर 12:11 बजे से दोपहर 01:29 बजे तक
वर्ज्यम शाम 05:16 बजे से शाम 06:42 बजे तक
 दुर्मुहूर्त (पहला भाग) दोपहर 12:37 बजे से दोपहर 01:19 बजे तक
दुर्मुहूर्त (दूसरा भाग)  दोपहर 02:45 बजे से दोपहर 03:28 बजे तक 

2 december 2025 ashubh muhurat

आज व्रत और त्योहार 2 दिसंबर 2025

2 दिसंबर 2025, मंगलवार को मुख्य रूप से भौम प्रदोष व्रत और मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। यह दिन मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का है, जो शाम 03:57 बजे से शुरू होगी और मंगलवार होने के कारण इसे भौम प्रदोष कहा जाता है। इसके अलावा, इस दिन को मत्स्य द्वादशी के रूप में भी मनाया जाता है।

आज का उपाय 2 दिसंबर 2025

भौम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए, शाम के प्रदोष काल में भगवान शिव का अभिषेक करने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। अगर आप 1 दिसंबर का मोक्षदा एकादशी का व्रत रख रहे हैं तो इस दिन सुबह 06:57 बजे से 09:03 बजे के बीच व्रत का पारण अवश्य करें जिससे व्रत का पूरा फल प्राप्त होता है।

इसे भी पढ़ें- 

 

आज का मेष राशिफल आज का तुला राशिफल
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल
आज का मिथुन राशिफल आज का धनु राशिफल
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;