Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    ब्रेकफास्ट में सिर्फ फल खाने से हो सकते हैं यह नुकसान

    अगर आप ब्रेकफास्ट में सिर्फ फल खाना पसंद करते हैं तो इसके कुछ नुकसान के बारे में भी जान लेना चाहिए।  
    author-profile
    • Mitali Jain
    • Editorial
    Updated at - 2022-12-07,11:18 IST
    Next
    Article
    side effects of fruits in breakfast

    फलों का सेवन सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी माना जाता है। इनमें कई तरह के विटामिन्स व मिनरल्स होते हैं। इसलिए, हर व्यक्ति को नियमित रूप से फल अवश्य खाने चाहिए। लेकिन इन्हें खाने का भी एक तरीका होता है। अगर फलों को गलत तरीके से और गलत समय पर खाया जाए, तो यह लाभ कम और नुकसान अधिक पहुंचाते हैं।

    चूंकि फलों को हेल्दी फूड आइटम्स की श्रेणी में रखा जाता है, इसलिए लोगों को यह लगता है कि इसे कभी भी खा सकते हैं। कुछ लोग सुबह जल्दी में सही ढंग से नाश्ता करने की जगह सिर्फ फल खाना ही पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप ब्रेकफास्ट स्किप करके सिर्फ फल खाने को ही प्राथमिकता देते हैं तो इससे आपको कई तरह के बैड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि नाश्ते में फलों का सेवन करना बहुत अच्छा विचार क्यों नहीं माना जाता है-

    लो ब्लड शुगर लेवल की हो सकती है समस्या

    ब्रेकफास्ट दिन का पहला मील होता है और आप करीबन 7-8 घंटे के बाद पहला अपना मील लेते हैं। इसलिए आपका नाश्ता ऐसा होना चाहिए, जिसमें कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर, वसा, विटामिन और खनिजों का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन हो। अगर आपके ब्रेकफास्ट में यह सभी पोषक तत्व नहीं होंगे तो आपको पूरा दिन काम करने के लिए ऊर्जा नहीं मिल पाएगी। यदि आप हर सुबह केवल नाश्ते के लिए फल खाते हैं, तो इससे आपको लो ब्लड शुगर लेवल की समस्या हो सकती है क्योंकि आपके शरीर को कार्ब्स से मिलने वाला ग्लूकोज नहीं मिल पाएगा।

    बढ़ सकता है वजन

    food and health

    यूं तो लोग वजन कम करने के लिए फलों का सेवन करते हैं, लेकिन अगर नाश्ते में फलों का सेवन किया जाए तो इससे आपको वजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, वे आसानी से पच जाते हैं, जिससे आपको कुछ ही समय में भूख लगने लगती है। ऐसे में व्यक्ति भोजन के बीच में अनहेल्दी स्नैक्स खाना शुरू कर देता है और उसके शरीर में अनावश्यक चर्बी जमा हो जाती है।

    इसे भी पढ़ें: किचन में मौजूद ये जादुई मसाला चमका सकता है सेहत, दूर करें ये 10 समस्‍याएं

    कब्ज़ की हो सकती है परेशानी

    fruit side effects in breakfast

    यूं तो फल फाइबर से भरपूर होते हैं और इसलिए यह आपके पाचन तंत्र का ख्याल रखते हैं। लेकिन अगर नाश्ते में केवल फल का ही सेवन किया जाए तो यह कब्ज का कारण भी बन सकते हैं। अतिरिक्त फाइबर भी पाचन तंत्र की कार्यप्रणाली में बाधा पैदा कर सकता है। कार्ब्स, प्रोटीन और वसा पेट में बल्क-फॉर्मिंग की ओर ले जाते हैं। केवल फलों के आधार पर ही इस प्रक्रिया में बाधा आ सकती है।

    Fruits Side Effects In Breakfast by expert

    हर वक्त लो फील करना

    जब आप सिर्फ फलों को ही अपने ब्रेकफास्ट का हिस्सा बनाती हैं, तो इससे आपके एनर्जी लेवल पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। आपका नाश्ता पूरे दिन के लिए आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, लेकिन अगर आप सिर्फ फलों का सेवन करते हैं तो यह स्लो मेटाबॉलिज्म का कारण भी बन सकता है।

    हो सकती हैं स्वास्थ्य समस्याएं

    सुबह का मौसम ठंडा और नम होता है। वहीं फल ठंडे और नम भी होते हैं। ऐसे में अगर इस समय फलों का सेवन किया जाए तो इससे आपका शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है। जिससे इससे आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    तो अब आप भी सिर्फ फलों को ही अपने ब्रेकफास्ट का हिस्सा ना बनाएं। इसके स्थान पर आप कई अलग-अलग पोषक तत्वों से युक्त आहार को नाश्ते में लें।

    अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।   

    Image Credit- freepik 

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi