यदि आप और आपका पार्टनर फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो जान लें कि आप अकेले नहीं हैं। आपके विचार से इनफर्टिलिटी बेहद आम है। यह हर 6 जोड़ों में से एक को प्रभावित करती है, और शोधकर्ताओं का अनुमान है कि हर तीन मामलों में से एक अकेले पुरुष साथी में फर्टिलिटी समस्याओं के कारण होता है।
जबकि इनफर्टिलिटी हमेशा इलाज योग्य नहीं होती है, कुछ चीजें हैं जो आप गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए कर सकती हैं। कभी-कभी हेल्दी डाइट, सप्लीमेंट्स और अन्य लाइफस्टाइल बदलाव के साथ फर्टिलिटी में सुधार किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बता रहे हैं जो पुरुषों में फर्टिलिटी में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप भी पति की फर्टिलिटी को बढ़ाने के उपायों की खोज कर रही हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मैं कामेच्छा में कमी और पुरुषों में स्पर्म की खराब गुणवत्ता के कारण फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं से परेशान कई कपल्स को परामर्श दे रही हूं, जो उनके मानसिक स्वास्थ्य, कार्य क्षमता और उनके पार्टनर के साथ संबंधों को खराब कर रहा है।' इसके उपाय जानने से पहले आप हम पुरुषों में इनफर्टिलिटी के कारणों के बारे में जान लेते हैं।
View this post on Instagram
यहां पुरुषों में इनफर्टिलिटी/ कामेच्छा में कमी के कुछ सामान्य कारण दिए गए हैं-
पुरुषों में इनफर्टिलिटी के कारण
- बहुत ज्यादा एक्सरसाइज
- तनाव
- स्मोकिंग
- एक्सरसाइज की कमी
- मोटापा
- इंफेक्शन
- अनियंत्रित डायबिटीज
- खराब पोषण
- हार्मोनल असंतुलन
- वेरीकोसील
- कैंसर
- जेनेटिल रोग
पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने वाली चीजें
आयुर्वेद कुछ खाद्य पदार्थों और जड़ी-बूटियों / मिनरल्स का सुझाव देता है जो 'शुक्र जनन द्रव्य' नाम से पुरुषों में कामेच्छा और फर्टिलिटी को बढ़ावा देते हैं। ये कामोद्दीपक, तरोताजा करने वाले, निर्मल और स्फूर्तिदायक प्रकृति के होते हैं। कुछ अनुशंसित शुक्रजनन द्रव्य हैं:
- गाय का दूध
- गाय का घी
- शहद
- अश्वगंधा
- बाला
- शतावरी
- त्रिफला
- शिलाजीत
- मुसली
- यस्तिमधु
- कौंच के बीज
- आंवला
- गोक्षुरो
- कद्दू के बीज
- अखरोट
यह कामेच्छा और फर्टिलिटी में सुधार करने में मदद करते हैं (समग्र पोषण का ख्याल रखते हैं और स्पर्म की गुणवत्ता और मात्रा में भी सुधार करते हैं)।
सीमेन बढ़ाने वाले द्रव्य- दूध, घी, शतावरी, अश्वगंधा आदि।
स्पर्म की गुणवत्ता को बढ़ावा देने वाली जड़ी-बूटियां- ब्राह्मी, शतावरी, गुडुची आदि।
कामेच्छा बढ़ाने वाले द्रव्य: केसर, लहसुन, लंबी मिर्च, लौंग आदि।
शीघ्रपतन को रोकने वाले द्रव्य- जायफल, अश्वगंधा, चंदन आदि।
खाद्य देखभाल
- डाइट में ताजे, जैविक फल और सब्जियां, नारियल, दूध शामिल करें।
- सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, ब्लैक करंट, अंजीर, खजूर आदि दूध के साथ शुक्र जनन के रूप में भी काम करते हैं।
- उपचार के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि तनाव को कम किया जाए। इसके लिए वैवाहिक कलह, आत्मसम्मान के मुद्दों को संबोधित करें और उनसे निपटने की कोशिश करें।
- अभ्यंग (शरीर की मालिश), शिरोधारा, नस्य आदि जैसी चिकित्सा भी मन और शरीर को आराम देने में मदद करती हैं।
सावधानी
इन जड़ी बूटियों को शुरू करने से पहले हमेशा एक आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श करें।
यदि आप या आपके प्रियजन फर्टिलिटी से संबंधित मुद्दों (पुरुष और महिला दोनों के लिए) से पीड़ित हैं, तो आप उनके साथ भी इन टिप्स को शेयर करें। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। हेल्थ से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।