सब्जा भी तुलसी की एक प्रजाति का पौधा है। इसे स्वीट बेसिल भी कहते हैं। आप सब्जा के लाभ के बारें में तो जानते होंगे लेकिन क्या आप इसके ज्यादा सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानती हैं। अगर नही तो बता दें कि सब्जा बीज से काफी नुकसान भी होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके नुकसान के बारें में विस्तार से बताने वाले है।
हमने इस विषय में अपने एक्सपर्ट डॉक्टर योगेश से बात की है। डॉक्टर योगेश पटना के NMCH में काम करते हैं। उन्होने सब्जा बीज से होने वाले कुछ नुकसान के बारें में विस्तार से बताया है। चलिए जानते हैं एक्सपर्ट ने क्या कहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि सब्जा बीज का ज्यादा सेवन खासकर महिलाओं के लिए घातक साबित हो सकता है।
गर्भवती महिलाएं
गर्भवती महिलाओं के लिए यह काफी घातक साबित हो सकता है। इसका सेवन करने से एस्ट्रोजन नामक हार्मोन स्तर काफी गिर जाता है। ऐसे में अगर आप भी गर्भवती है और सब्जा बीज का सेवन करती हैं तो अभी से इसका सेवन करना बंद कर दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- सब्जा के बीज खाने के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
सब्जा में तीखा ना बनाएं
अगर आप भी सब्जा सीडको तीखा या मसालेदार बनाकर खाना पसंद करती हैं तो आपको ऐसा नही करना चाहिए। ऐसा करने से सब्जा बीज में मौजूद जरूरी गुण खत्म हो जाते हैं। ऐसे में सब्जी या किसी अन्य चीज को सब्जा में मिलाकर नही खाना चाहिए।
इसे ज़रूर पढ़ें- वेट लॉस में मददगार है सब्जा बीज, स्किन पर भी आता है निखार
सब्जा ज्यादा ना खाएं
कई लोग दिन में 2 बार सब्जा सीड से बना ड्रिंक का सेवन करते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आपको अपनी इस आदत को बदल देना चाहिए। सब्जा ज्यादा खाने से इम्यूनिटी खराब हो जाती है। ऐसे में आपको विक में करीब 1 से 2 बार ही सब्जा सीड का सेवन करना चाहिए। ऐसा हम नही बल्कि हमारे एक्सपर्ट ने कहा है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram