सुबह का ब्रेकफास्ट हमारे लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है। कई लोग सुबह का ब्रेकफास्ट ही गलत करते हैं। ऐसा करने से बाद में हमें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वर्क प्रेशर के कारण भी हम ज्यादा मेहनत नही करते है। जो सबसे आसान होता है बनाना उसे बनाते हैं और उसे खाकर चले जाते हैं।
कई लोग सुबह- सुबह जल्दबाजी में आकर चाय- पराठे बनाते हैं। चाय- पराठे बनाने में केवल 10 मिनट लगता है। ऐसे में आप भी केवल चाय- पराठे का सेवन करती हैं तो आपको अभी से अपनी इस आदत को बदल लेना चाहिए। ऐसा हम नही बल्कि हमारे एक्सपर्ट डॉक्टर योगेश ने हमसे इन बातों को शेयर किया है। डॉक्टर योगेश पटना के NMCH में काम करते हैं। चलिए जानते हैं एक्सपर्ट ने क्या कहा है।
डायबिटीज का रखें ख्याल
एक्सपर्ट का कहना है कि ज्यादा चाय-पराठे खाने के कारण डायबिटीज की भी समस्या हो सकती हैं। कई बार इस वजह से भी शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। ऐसे में अगर आप भी चाय-पराठे का सेवन करती हैं तो आपको इसका सेवन करना बंद कर देना चाहिए।
इसे ज़रूर पढ़ें- डायबिटीज को कंट्रोल में रखना है तो खाएं ये 3 Superfoods
हाई ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर खाली पेट में खाने से काफी नुकसान होता है। चाय और परांठे में मौजूद फैट और तेल आपके शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ाने का काम कर सकते हैं। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी आपको हो सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-शुगर लेवल को कम करते हैं ये 5 नुस्खे, सिर्फ 15 दिनों में दिखता है असर
लिवर में हो सकता है नुकसान
चाय और परांठे का एक साथ सेवन काफी घातक साबित हो सकता है। पराठे को पचने में काफी ज्यादा समय लगता है। परांठा बहुत ऑयली होता है और इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में यह आपके लिवर को आसानी से खराब कर सकता है। यह आपके पाचन तंत्र के लिए काफी खराब होता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram