Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    चाय के साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीजें

    चाय का सेवन आप भी प्रतिदिन करती हैं तो चाय के साथ कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपको दिक्कत का सामना नही करना पड़ेगा।  
    author-profile
    Updated at - 2023-02-23,10:45 IST
    Next
    Article
     Foods to NOT Eat With Tea Ever

    भारत का हर एक व्यक्ति चाय का सेवन करता ही होगा। चाय भारतीयों के लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय है। सुबह उठते ही लोग चाय का सेवन करते हैं। चाय के साथ काफी कुछ लोग खाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि चाय के साथ किन चीजों का सेवन बिलकुल भी नही देना चाहिए।

    काड़ा और कड़क चाय के साथ कई लोग दिन की शुरुआत करना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी चाय के साथ अपनी दिन की शुरुआत करती हैं तो आप कभी- कभी चाय के साथ कुछ चीजों का भी सेवन करती होगी। हालांकि आपको ऐसा नही करना चाहिए। इस विषय में हमने हमारे एक्सपर्ट डॉक्टर योगेश से बात की है। डॉक्टर योगेश पटना के NMCH में काम करते हैं। चलिए जानते हैं एक्सपर्ट ने क्या कहा है।

    foods to avoid eating with tea

    सब्जियां

    कई लोग खाना के साथ चाय का सेवन करते हैं। हमारे एक्सपर्ट का कहना है कि चाय में टैनिन और ऑक्सालेट होते हैं जो आयरन को अब्जॉर्ब होने से रोकते हैं। सब्जियों में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है। ऐसे में आपको सब्जियों के साथ चाय का सेवन नही करना चाहिए।( आखिर भारतवासी क्यों करते हैं चाय से सबसे ज्यादा प्यार?

    इसे भी पढ़ें: चाय की पत्ती में हैं अद्भुत फायदे मगर भूलकर भी ना करें ये गलती

    ठंडी चीजें

    गर्म चाय पीने के बाद या गर्म चाय के साथ कभी भी ठंडी चीजों का सेवन नही करना चाहिए। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपको अपनी आदत को बदल देना चाहिए। ऐसा करने से डाइजेशन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

    इसे भी पढ़ें: सुबह पिएंगी ये स्‍पेशल चाय की 1 प्‍याली तो त्‍वचा होगी बेदाग

    बेसन

    कई लोग बेसन के बने पकोड़े का सेवन करते है। चाय के साथ आपको बेसन का सेवन बिलकुल भी नही करना चाहिए। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपको पाचन संबंधी समस्याएं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको इन चीजों को पूरे तरीके से अवॉइड करना चाहिए। 

    अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

     

    Pic Credit: Freepik

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi