मानसून का मौसम अधिकतर लोगों को बेहद पसंद आता है। दरअसल, बारिश की बूंदों के कारण तपती गर्मी से काफी राहत मिलती है। इतना ही नहीं, यह मौसम फूड लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं होता है। इस मौसम में उनकी फूड क्रेविंग्स कई गुना बढ़ जाती है और उन्हें तरह-तरह के फूड आइटम्स खाने की इच्छा होती है। लेकिन वहीं दूसरी ओर इस मौसम में खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
खासतौर से, शाम व रात के समय जब मौसम काफी सुहाना होता है तो लोग फ्राइड फूड से लेकर स्टॉल्स आदि पर खाना काफी पसंद करते हैं। लेकिन आपकी एक छोटी सी गलती आपको काफी बीमार कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड आइटम्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें मानसून के मौसम में आपको रात में पूरी तरह से अवॉयड करना चाहिए-
ऑयली व फ्राइड फूड
अक्सर लोग बारिश के मौसम में शाम व रात के समय बाहर जाकर सड़क किनारे स्टॉल्स पर जाकर पकौड़े, समोसे और टिक्की आदि खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, स्टॉल्स पर मिलने वाला ऑयली व फ्राइड फूड आपको बीमार कर सकता है क्योंकि वे खुले वातावरण में पकाए जाते हैं, जिससे संक्रमण होने का खतरा होता है।
अगर आपको इन्हें खाने की इच्छा है तो आप इन्हें घर पर बना सकती हैं और एयर फ्रायर का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, तब भी इन्हें रात में बिल्कुल भी ना खाएं। दरअसल, यह ऑयली फूड काफी हैवी होते हैंऔर अगर इन्हें रात में खाया जाता है तो यह भोजन को पचाने की शरीर की क्षमता को बाधित कर सकते हैं, जिससे आपको समस्या हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- किस भोजन से रात में दूरी बनाने के लिए कहता है आयुर्वेद, आप भी जानें
हरे पत्ते वाली सब्जियां
यूं तो हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन जब बात मानसून की हो तो इसे अवॉयड करना ही अच्छा विचार है। खासतौर से, रात के समय में तो इन्हें बिल्कुल नहीं पकाना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस मौसम में इन हरी सब्जियों की पत्तियों में ऐसे कीड़े हो सकते हैं जो हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं। रात के समय अगर इन्हें बनाया जाता है, तो यह आपको आसानी से नजर नहीं आएंगे और इस तरह आपको बीमार बनाएंगे।
Recommended Video
दही
दही प्रोबायोटिक होती है और इसलिए इसे हर किसी को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन यहां आपको यह भी ध्यान रखना पड़ता है कि आप इसे सही समय पर खाएं। दही की तासीर ठंडी होती है और इसलिए मानसून के मौसम में इसे अपनी नाइट डाइट से दूर रखना ही आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। खासतौर से, जो लोग पहले से ही साइनसाइटिस से पीड़ित हैं, उन्हें तो दही बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए। कुछ भी ठंडक से साइनसाइटिस बिगड़ जाता है और दही या छाछ खांसी को और बढ़ा सकता है।
सी-फूड्स को कहें नो
मानसून के मौसम में सी फूड्स को पूरी तरह से अवॉयड करना चाहिए, फिर भले ही समय कोई भी क्यों ना हो। भले ही आप सी-फूड लवर हैं, लेकिन फिर भी आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दरअसल, बरसात के मौसम में पानी दूषित हो जाता है और ऐसे में आप जिस फिश या प्रॉन का सेवन करते हैं, वह आपको बीमार कर सकते हैं और डायरिया व अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स की वजह बन सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Ayurvedic Tips: वेट लॉस और हेल्दी रहने के लिए रात में खाएं ये फूड्स
तो अब आप भी मानसून के मौसम में अपनी नाइट डाइट से इन चीजों को पूरी तरह से बाहर कर दें और हेल्दी रहकर मानसून का मजा लें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।