छोटे बच्चों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक है बच्चे का लगातार उल्टी करना। जब बच्चा बार-बार उल्टी करता है और उसका पर्याप्त ध्यान ना रखा जाए तो इससे उनके शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाता है और उसकी स्थिति बद से बदतर हो जाती है। अमूमन यह देखने में आता है कि जब बच्चे को बार-बार उल्टी होती है तो पैरेंट्स परेशान हो जाते हैं और उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाते हैं।
यकीनन कुछ स्थितियों में बच्चे को डॉक्टरी मदद की जरूरत होती है। लेकिन इससे पहले यह पता लगाना आवश्यक होता है कि बच्चा किन कारणों से बार-बार उल्टी कर रहा है। जब आपको इसके कारणों के बारे में पता होगा तो उसका उपचार करना भी काफी आसान हो जाएगा। तो चलिए दिल्ली के सरोज अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन डॉ. के के गुप्ता आपको छोटे बच्चों में उल्टी के कारण व कुछ उपाय के बारे में बता रहे हैं-
इसे जरूर पढ़ें- पांच से दस साल तक की उम्र के बच्चों को अवश्य खिलाएं ये फूड्स
रिफ्लक्स की समस्या
छोटे बच्चों में उल्टी का एक कारण रिफ्लक्स भी हो सकता है। खासतौर से, अगर बच्चा स्तनपान या बोतल से दूध पीने के ठीक बाद उल्टी करता है, तो यह रिफ्लक्स हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बच्चे की अन्नप्रणाली अभी भी विकसित हो रही है और ऐसे में कभी-कभी दूध पिलाने के बाद वह बच्चे के मुंह या नाक से भी वापिस आ जाता है। हालांकि, यह समस्या बच्चे के जीवन के शुरुआती छह महीने तक ही होती है।
ओवरफीडिंग
यह छोटे बच्चों में उल्टी के सामान्य कारणों में से एक है। कई बार यह देखने में आता है कि माताएं बच्चे को बार-बार फीड करवाती हैं या फिर यह उन्हें पूरी दूध की बोतल भरकर पीने के लिए देती है। लेकिन एक बार में आवश्यकता से अधिक दूध का सेवन करने से बच्चा उसे पचा नहीं पाता है, जिससे वह बच्चे के मुंह से बाहर आ जाता है। ओवरफीडिंग के कारण अधिकतर बच्चों को उल्टी की समस्या का सामना करना पड़ता है।
पेट में इंफेक्शन होना
छोटे बच्चों को हेल्दी बनाए रखने के लिए हाईजीन का पूरी तरह से ख्याल रखना बेहद आवश्यक होता है। कई बार बच्चे गंदी चीजों को उठाकर मुंह में ले लेते हैं या फिर अगर उन्हें गंदे हाथों से कुछ खाने को दिया जाता है, तो इससे बच्चे के वायरस और बैक्टीरिया से संक्रमित होने की संभावना अधिक होती है। इससे बच्चे के पेट में इंफेक्शन हो सकता है और उन्हें उल्टी के अलावा दस्त या पेट में दर्द भी हो सकता है।
पैकेज्ड दूध का सेवन करना
अगर छोटे बच्चों को पैकेज्ड दूध दिया जाता है या फिर अगर आप उन्हें गाय व भैंस का दूध पीने के लिए देते हैं तो इसके कारण भी उन्हें उल्टी की समस्या हो सकता है। दरअसल, कुछ बच्चे गाय व भैंस के दूध को पचा नहीं पाते हैं और इसलिए उन्हें उल्टी हो जाती है। वहीं, अगर बच्चा लैक्टोज इनटॉलरेंस है तो भी बाहरी दूध का सेवन उल्टी की वजह बन सकता है।
अन्य कारण
इन कारणों के अलावा भी ऐसे कई कारण होते हैं, जो छोटे बच्चों में उल्टी की वजह बन सकते हैं। मसलन-
- बच्चे के मुंह में अल्सर होना
- गलत पोजिशन में खाना खिलाना और ऐसे में बच्चे का पेट दब जाने पर उल्टी होती है।
- बच्चे को डकार दिलाते हुए भी कुछ बच्चे उल्टी करते हैं।
- गला खराब होने पर अक्सर बच्चों को गले में दर्द के साथ-साथ उल्टी हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- बच्चों के स्वास्थ्य के जुड़ी इन 3 जरूरी बातों का रखें ख्याल
उल्टी होने पर उपाय
- अगर बच्चा लगातार उल्टी करता है तो ऐसे में उसे डॉक्टरी सलाह की जरूरत हो सकती है। इसके अलावा भी आप कुछ उपाय अपना सकती हैं-
- बच्चे को उल्टी होने पर उसे ब्रेस्टफीड करवाना बंद ना करें। इससे बच्चे को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और उसे जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है।
- उल्टी होने पर बच्चे का शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। ऐसे में उसकी बॉडी का हाइड्रेशन लेवल बनाए रखने के लिए आप उसे ओआरएस का पानी दे सकते हैं।
- तो अब आपको भी छोटे बच्चों में उल्टी के कारणों के बारे में पता चल गया होगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- pexels
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।