पद्म अवार्डी महिलाएं 2021
Smriti Kiran
2022-01-26,21:36 IST
www.herzindagi.com
भारत में सोशल वर्क, विज्ञान, मनोरंजन, इंजीनियरिंग, मेडिसिन और दूसरे कई क्षेत्रों में अपने टैलेंट का परचम लहरा चुके लोगों को सम्मानित करने के लिए पद्म अवॉर्ड्स दिए जाते हैं।
हर साल की तरह इस वर्ष भी कई महिलाओं ने ये सम्मान पाकर देश का नाम रौशन किया है। आइए इन महिलाओं के बारे में जानते हैं-
सुमित्रा महाजन
देश की जानी-मानी पॉलिटीशियन सुमित्रा महाजन साल 2014-2019 तक लोकसभा स्पीकर रह चुकी हैं। उन्हें देश के तीसरे सबसे बड़े सिविलियन अवॉर्ड पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
पी अनीता
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से ताल्लुक रखने वाली पी. अनिता भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की कैप्टन हैं। बास्केटबॉल के क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया है।
भूरी बाई
मध्यप्रदेश की भूरी बाई को एक विलुप्त होते आर्ट फॉर्म 'भील आर्ट' को रिवाइव करने के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
मौमा दास
भारतीय टेबल टेनिस प्लेयर मौमा दास ने अपने बेहतरीन खेल के जरिए कई बार भारत का नाम रौशन किया है। टेबल टेनिस में उनके योगदान को लेकर पद्मश्री सम्मान दिया गया है।
चुटनी देवी
झारखंड की चुटनी देवी को उनके गांव वालों ने चुड़ैल बताया था, लेकिन वह हार नहीं मानीं और समाज की इस बुराई के खिलाफ लड़ीं और 55 अन्य लोगों की मदद की। इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
सिंधुताई सपकाल
सिंधुताई सपकाल ने करीब 1000 अनाथ बच्चों को सही दिशा दिया है। लोग इन्हें 'माई' के नाम से भी जानते हैं। इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
दुलारी देवी
बिहार के मधुबनी जिले के रांटी गांव की दुलारी देवी मधुबनी पेंटिंग में दुनियाभर में शोहरत कमाई हैं। इन्हें इस फील्ड में योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिला है।
एकता कपूर
टीवी इंडस्ट्री की सफल निर्माता एकता कपूर को भारत को चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'पद्मश्री पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। इन्हें वर्ष 2020 के लिए यह सम्मान मिला है।
कंगना रनौत
बॉलीवुड की 'पंगा क्वीन' कंगना रनौत को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इन्हें वर्ष 2020 के लिए यह सम्मान मिला है।
तुलसी गौड़ा
तुलसी गौड़ा को पर्यावरण संरक्षण के लिए पहले भी कई अवॉर्ड्स दिए गए हैं। इन्होंने अपनी पूरी जिंदगी पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया। इसके लिए पद्म सम्मान से सम्मानित किया गया है।
पीवी सिंधु
बीते साल टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों में पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। खेल की दुनिया में इनके योगदान के लिए इन्हें पद्मश्री सम्मान दिया गया है।
मैरी कॉम
भारत की छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इनके खेल के प्रति योगदान के लिए दिया गया है।
रानी रामपाल
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को देश के सबसे बड़े चौथे नागरिक पुरस्कार पद्मश्री 2020 से नवाजा गया है।
कृष्णन नायर शांताकुमारी चित्रा
मशहूर पार्श्व गायिका कृष्णन नायर शांताकुमारी चित्रा को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। इन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में 25,000 से अधिक गीत गाए हैं।
माता बी. मनजम्मा जोगती
इनके अलावा लोक कला क्षेत्र में मनजम्मा जोगती हैं। जिन्होंने खुद को ट्रांसजेंडर साबित करने व पहचान बनाने में पूरी जिंदगी बिता दी और अब कर्नाटक जनपदा अकादमी की प्रेसिडेंट हैं। इन्हें भी पद्मश्री सम्मान
ऐसी महिलाओं की कहानी को लोगों तक पहुंचाने के लिए शेयर जरूर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरीज जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com