भारत की सेल्फ मेड महिला उद्यमी
Smriti Kiran
www.herzindagi.com
ये भारत के लिए गौरव की बात है कि घर की चार-दिवारी में सिमट कर रहने वाली भारतीय महिलाएं अब जीवन के सभी दिशा में अपना परचम लहरा रही हैं।
आज पूरी दुनिया में तकरीबन सभी वर्किंग फील्ड्स में भारत की महिलाएं अपने टैलेंट से कामयाबी हासिल कर रही हैं। आइए जानें कुछ फेमस भारतीय महिला उद्यमी के बारे में-
फाल्गुनी नायर, संस्थापक, Nykaa
2012 में, फाल्गुनी नायर ने अपनी कंपनी Nykaa की शुरुआत की थीं, जो ऑनलाइन कॉस्मेटिक और वेलनेस प्रोडक्ट्स बेचती हैं। ब्लूमबर्ग बिलियन एयर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार फाल्गुनी देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला हैं।
भावना सुरेश, सीईओ, 10क्लब
भावना वर्तमान में ई-कॉमर्स रोल-अप बिजनेस में एकमात्र महिला उद्यमी हैं। इससे पहले, उन्होंने लामुडी की सह-स्थापना की, जो एक प्रमुख वैश्विक प्रॉपटेक वेंचर है और 30 देशों में संचालित होता है।
चंदा कोचर
चंदा कोचर इस समय ICICI बैंक की एमडी और सीईओ हैं। चंदा कोचर के नेतृत्व में ICICI बैंक ने भारत में बेस्ट बैंक रिटेल का अवार्ड भी जीता है। इसके अलावा चंदा जी कई राइजिंग स्टार अवार्ड से भी सम्मानित हो चुकी हैं।
वंदना लूथरा
VLCC ब्यूटी प्रोडक्ट की शुरूआत करने वाली महिला वंदना लूथरा एक समय में एक हाउसवाइफ थीं। कोलकाता शहर की रहने वाली वंदना को 2013 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया।
सुची मुखर्जी
सुची मुखर्जी गर्ल्स फैशन हब 'लाइम रोड' वेबसाइट की संस्थापक हैं। इन्होनें 2012 में लाइम रोड की स्थापना की थी। तब से लाइम रोड ऑनलाइन शॉपिंग का हब बन चुका है।
रिचा कर
रिचा कर ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर 'जीवामे' की फाउंडर हैं। यह इंडिया की पहली सबसे लोकप्रिय गारमेंट ऑनलाइन साइट है। इससे पहले रिचा रीटेलर और ग्लोबल टेक्नालॉजी कंपनी के साथ भी काम कर चुकी हैं।
एकता कपूर
बालाजी टेलीफिल्मस की स्थापना करने वाली एकता कपूर कई हिट सीरियल दी हैं। इन्हें 2006 में 6वें इंडियन टेली अवार्ड के दौरान हॉल ऑफ फेम पुरस्कार साथ ही 2020 के पद्म पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।
इंदू जैन
इंदू जैन इंडिया के सबसे बड़े मीडिया ग्रुप बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड की चेयरपर्सन थीं। जिसके अंतर्गत द टाइम्स ऑफ इंडिया और कई बड़े न्यूजपेपर आते हैं। इन्हें 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित भी किया गया था।
इंदिरा नूई
इंदिरा नूई पेप्सिको कंपनी की प्रेसीडेंट और सीईओ हैं। इससे पहले इन्होंने मोटोरोला और एशिया ब्राउन बावरी में उच्च पदों पर भी काम किया है।
सृजना बगरिया, सह-संस्थापक, पी सेफ
सृजना के पास 23 साल का अनुभव है। पी सेफ का विचार उनके अनुभव से प्रेरित था और आज सृजना 'महिलाओं की स्वच्छता' के लिए एक एंबेसडर के रूप में काम करती हैं।
ऐसी महिलाओं की कहानी को लोगों तक पहुंचाने के लिए इसे शेयर जरूर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरीज जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com