भारत की फेमस ब्यूटी क्वीन्स


Smriti Kiran
2022-01-25,22:41 IST
www.herzindagi.com

    भारत की कई महिलाओं ने विश्वभर में देश को गौरवान्वित किया है। इनमें से कुछ तो ग्लोबल आइकन भी बन चुकी हैं। आइए इनके बारे में जानें।

रीता फारिया

    रीता फारिया भारत और एशिया की पहली महिला हैं, जिन्होनें 1996 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। रीता ने एक कम ग्लैमरस जीवन चुना और डॉक्टर बनी।

सुष्मिता सेन

    साल 1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। उनकी खूबसूरती और स्टाइल पर लोग आज भी फिदा हैं। 1996 में 'दस्‍तक' फिल्‍म से बॉलीवुड में डेब्‍यू की थीं।

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन

    ऐश्‍वर्या 1994 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। बॉलीवुड से हॉलिवुड तक काम करने के बाद आज वह एक ग्लोबल आइकन हैं। हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं।

लारा दत्ता भूपति

    बॉलीवुड अभिनेत्री और बिजनेस वुमन लारा दत्ता भूपति साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतीं। लारा अभी भी काफी ग्लैमरस लगती हैं।

जीनत अमान

    19 साल की उम्र में जीनत मिस इंडिया और मिस एशिया पेस‍िफिक का ख‍िताब जीती थीं। सिनेमा जगत में लगभग 50 साल तक राज करने वाली जीनत अमान अब 69 साल की हैं।

जूही चावला

    जूही चावला ने 1984 में 'मिस इंडिया' का टाइटल जीता था। उसी साल 'मिस यूनिवर्स' कॉन्‍टेस्‍ट में जूही को 'बेस्‍ट कॉस्‍ट्यूम अवॉर्ड' भी मिला था।

युक्त्ता मुखी

    युक्त्ता मुखी 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली चौथी भारतीय थीं। यह अपने सोशल वर्क को लेकर काफी चर्चित रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा जोनस

    साल 2000 में मिस वर्ल्‍ड का ताज प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम किया था। प्रियंका ने 2003 में सनी देओल के साथ 'द हीरो' फिल्‍म से बॉलीवुड में डेब्‍यू की थीं। आज यह ग्लोबल आइकन हैं।

नेहा धूपिया

    नेहा धूपिया ने 2002 में मिस इंडिया का टाइटल अपने नाम किया। वह मिस यूनिवर्स कॉन्‍टेस्‍ट में भी टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रही थीं। 2003 में 'कयामत' फिल्‍म से बॉलीवुड में डेब्‍यू की थीं।

दीया मिर्जा

    साल 2000 में दीया मिर्जा मिस इंडिया कॉन्‍टेस्‍ट की रनरअप रहीं। उन्‍होंने उसी साल मिस इंडिया पेसिफिक का ताज भी जीता। 2001 में इनकी डेब्‍यू फिल्‍म 'रहना है तेरे दिल में' थी।

मानुषी छ‍िल्‍लर

    हरियाणा की रहने वाली मानुषी छ‍िल्‍लर ने 2017 में मिस वर्ल्‍ड का ताज जीती थीं। मानुषी अब फिल्‍मों में डेब्‍यू की तैयारी कर रही हैं।

हरनाज संधू

    चंडीगढ़ की रहने वाली इंटरनैशनल ब्यूटी पैजन्ट हरनाज संधू ने 2021 का मिस यूनिवर्स खिताब अपने नाम किया है। 21 साल बाद किसी ने भारत को ये खिताब दिया है।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com