विश्व की 8 सबसे बड़ी नदी


Sahitya Maurya
2023-01-27,14:20 IST
www.herzindagi.com

    भारत की सबसे बड़ी और पवित्र नदियों के बारे में आप तो जानते ही होंगे, लेकिन विश्व की 8 सबसे बड़ी नदियों के बारे में कितना जानते हैं आप? आइए जानते हैं।

    विश्व की ये बड़ी और फेमस नदिया किसी एक देश नहीं बल्कि कई देशों के लिए बेहद ही खास और महत्पूर्ण नदियां मानी जाती हैं। इन नदियों के पानी से कई देश जिंदा है।

नील नदी

    दुनिया की सबसे बड़ी नदी अफ्रीका में मौजूद नील नदी है। यह नदी लगभग 4160 मील (6,650 किमी.) में फैली हुई है। इस नदी की दो सबसे बड़ी सहायक नदी व्हाइट नील और ब्लू नील है।

अमेज़न नदी

    दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी और चर्चित अमेजन नदी दक्षिण अमेरिका में है। यह नदी 4000 मील यानी लगभग (6,400 किमी.) लंबी है। यह नदी ब्राज़ील, पेरू, कोलंबिया, इक्वाडॉर, बोलिविया, और वेनेज़ुएला जैसे देश से होकर बहती है।

यांग्त्ज़ी या चांग नदी

    तीसरी सबसे बड़ी नदी यांग्त्ज़ी या चांग नदी है। यह नदी 3434 मील यानी लगभग (6,300 किमी.) लंबी है। कहा जाता है कि इस नदी का उद्गम नदी तिब्बती पठार के पूर्वी हिस्से में स्थित ग्लेशियर है।

मिसिसिपी नदी

    चौथी सबसे बड़ी नदी का नाम मिसिसिपी नदी है। यह अमेरिका की सबसे बड़ी नदी भी मानी जाती है। यह नदी लगभग 3902 मील में फैली हुई है।

येनिस नदी

    येनिस नदी विश्व की सबसे बड़ी नदियों में से एक है। यह नदी मुख्य रूप से रूस में बहती है और मंगोलिया के मध्य भाग से निकलती हुई आर्कटिक महासागर में जाकर मिल जाती है।

यलो रिवर

    इस नदी को मध्य-एशिया की प्रमुख नदी मानी जाती है। यह नदी चीन और तिब्बत में मुख्य रूप से बहती है। यह नदी 5, 464 किमी लंबी है।

ओब-इरटिस नदी

    ओब-इरटिस नदी मुख्य रूप से रूस, कज़ाखस्तान, चीन और मंगोलिया जैसे देश में बहती है। या नदी लगभग 3364 मील यानी 5410 किमी लंबी है।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य ट्रेवल की स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com