भारत ही नहीं दुनियाभर में फेमस है इन जगहों की होली


Smriti Kiran
2023-02-22,10:58 IST
www.herzindagi.com

    रंग-गुलाल का त्योहार होली भारत के कोने-कोने में अलग-अलग तरह से मनाई जाती है और कहीं-कहीं के होली उत्सव को देखने देश ही नहीं दुनियाभर के लोग आते हैं। आइए जानें ऐसी जगहों की होली के बारे में-

मथुरा में होली उत्सव

    यूपी के मथुरा और वृंदावन की होली पूरे देश ही नहीं दुनियाभर में मशहूर है। यहां लगभग 1 हफ्ते तक होली फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जाता है।

होली के लिए है खास

    मथुरा और वृंदावन की होली भगवान कृष्ण और राधा के लिए मशहूर है। दरअसल, मान्यताओं के अनुसार राधा-कृष्ण के होली खेलने से यह परंपरा की शुरूआत हुई थी, इसलिए यहां की होली खास है।

बरसाना में लट्ठ मार होली

    यूपी का बरसाना राधा का जन्म स्थान माना जाता है, जहां की लठ्ठ मार होली बहुत मशहूर है। यहां 2-3 दिनों तक होली का त्योहार मनाया जाता है।

शांति निकेतन में होली

    बंगाली कल्चर में होली होली बसंत उत्सव के रूप में मनाई जाती है। पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन में इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने दुनियाभर से लोग आते हैं।

हम्पी की होली

    कर्नाटक राज्य के हम्पी की होली में लोग बाजे-ढोल आदि के साथ सड़कों पर निकलकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं और फिर नदी में नहाते हैं। विदेशी पर्यटक यहां की होली मनाने बड़े शौक से आते हैं।

राजस्थान की होली

    राजस्थान में होली काफी भव्य तरीके से मनाई जाती है। खासतौर पर उदयपुर और जयपुर की होली में हाथी, घोड़े, ऊंट आदि की परेड भी निकाली जाती है और नृत्य भी की जाती है।

सिखों की होली

    सिख समुदाय में लोग होली अलग तरीके से मनाते हैं। पंजाब के आनंदपुर इसके लिए फेमस है। यहां होली उत्सव 3 दिनों तक मनाई जाती है, जिसमें कई तरह के एक्टिविटीज भी होते हैं।

    आप भी तरह-तरह की होली सेलिब्रेशन देखने देश के इन जगहों पर जा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com