जानें दिल्ली के खूनी दरवाजे के बारे में
Hema Pant
2023-01-06,14:25 IST
www.herzindagi.com
देश की राजधानी दिल्ली में आज भी हजारों साल पुरानी इमारतें मौजूद है, लेकिन इनमें से कई ऐसी भी हैं जिनके बारे में लोगों को नहीं पता है। क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में एक खूनी दरवाजा भी है? शायद नहीं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको इस दरवाजे के बारे में विस्तार से बताएंगे।
दिल्ली गेट के पास है स्थित
आपको शायद यकीन न हो यह दरवाजा दिल्ली में ही है। खूनी दरवाजा बहादुरशाह जफर मार्ग दिल्ली गेट के पास स्थित है।
शेरशाह सूरी ने किया था निर्माण
इस दरवाजे का निर्माण शेरशाह सूरी ने करवाया था। यह फिरोजाबाद जाने के लिए बनाया गया था। पहले के समय में इस दरवाजे का इस्तेमाल अफगानिस्तान के लोग करते थे।
ऐसे पड़ा दरवाजे का नाम
बहादुरशाह जफर के तीन राजकुमारों ने हुमायूं के मकबरे में शरण ली, जिसके बारे में अंग्रेजों को पता चल गया था। ब्रिटिशर्स ने राजकुमारों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया और कहा कि लाल किला में उन पर मुकदमा चलेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और विलियम हडसन ने इनकी हत्या कर दी थी। तभी से इस दरवाजे को खूनी दरवाजा कहा जाता है।
ऐसा दिखता है दरवाजा
यह दरवाजा तीन मंजिला है। आप सीढियों के जरिए टॉप पर पहुंच सकते हैं। यह क्वार्टजाइट पत्थर से बना है।
खूनी दरवाजे से जुड़ी कुछ बातें
स्थानीय लोगों की मानें तो यहां मानसून के महीने में दरवाजे की छत से खून टपकता है।
चिखने-चिल्लाने की आती हैं आवाजें
इस जगह पर जाने से लोग डरते हैं। आस पास रहने वाले निवासियों का कहना है की शाम होते ही इस दरवाजे से चिखने की आवाज आती है।
सैकड़ों लोगों को मारा गया
1947 में विभाजन के दौरान इसी दरवाजे पर सैकड़ों शरणार्थियों की हत्या कर दी गई थी।
दिल्ली में ऐसे ही कई अन्य जगहें हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट और शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com से।