महिला केंद्रित इन फिल्मों को जरूर देखें
Smriti Kiran
www.herzindagi.com
महिला केंद्रित फिल्में देखना शायद हर महिला को अच्छा लगता है तो आइए जानते हैं बॉलीवुड की टॉप महिला केंद्रित फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप भी खाली समय में एंजॉय कर सकती हैं-
चांदनी बार (2001)
मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म, मुंबई में कई महिलाओं के अंधेरे और असहाय जीवन को उजागर करता है, जो अंडरवर्ल्ड, वेश्यावृत्ति, डांस बार और अपराध के जाल में फंसी हुई हैं।
लज्जा (2001)
लज्जा एक ऐसी फिल्म है, जो भारतीय समाज द्वारा महिलाओं के प्रति किए गए गलत कामों को उजागर करती है। रेखा, माधुरी दीक्षित, मनीषा कोइराला और महिमा चौधरी इस फिल्म में काम की हैं।
फैशन (2008)
फैशन फिल्म मॉडलिंग करियर पर अधारित है। इस फिल्म में फैशन व मॉडलिंग की ग्लैमरस दुनिया के पीछे का सच बताया गया है कि कैसे मॉडल को सिलेक्ट किया जाता है और कैसे रिजेक्ट।
नो वन किल्ड जेसिका (2011)
यह फिल्म जेसिका लाल हत्याकांड की असल जिंदगी की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म दिखाती है कि एक आम महिला भी सभी बाधाओं से ऊपर उठकर न्याय के लिए लड़ सकती है।
कहानी (2012)
सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विद्या बालन ने अभिनय किया है। यह फिल्म ट्विस्ट और टर्न के भरी है, जिसमें आपको पता नहीं चलेगा कि झूठ क्या है और फिल्म के अंत तक सच्चाई क्या है।
इंग्लिश विंग्लिश (2012)
इंग्लिश विंग्लिश श्रीदेवी द्वारा निभाई गई एक आम गृहिणी की कहानी है, जो इंग्लिश नहीं बोल सकती है, का मज़ाक उड़ाया जाता है। बाद में कैसे एक जर्नी उस गृहणी की जिंदगी बदल देता है।
क्वीन (2014)
क्वीन कंगना रनौत द्वारा अभिनीत एक युवा लड़की की एक खूबसूरत कहानी है कि कैसे एक अकेली लड़की अपने लिए खड़े होने की कोशिश करती है।
मर्दानी (2014)
मर्दानी एक महिला सिपाही शिवानी रॉय की कहानी है। यह रानी मुखर्जी द्वारा निभाई गई है जो बाल तस्करी और ड्रग्स से जुड़े संगठित अपराधों के सरगना से लड़ती है।
मैरी कॉम (2014)
मैरी कॉम भारतीय मुक्केबाज की सच्ची जीवन कहानी है, जिसने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी वाहवाही दिलाई है। प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म में मैरी कॉम का रॉल किया है।
नीरजा (2016)
नीरजा, फिल्म एक फ्लाइट पर्सर नीरजा भनोट की सच्ची जीवन कहानी पर आधारित है, जिसने गोली खाकर भी सैकड़ों यात्री को सुरक्षित बचाया था।
पिंक (2016)
इस फिल्म में बताया गया है कि, जब कोई महिला 'ना' कहती है तो उसका मतलब 'नहीं' होता है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कैसे कपड़े पहनती है या किस जीवन शैली की है।
राजी (2018)
इस फिल्म की कहानी को 1971 भारत-पाक युद्ध पर बनाया गया है। इसमें सहमत नाम की एक लड़की, जो आलिया भट्ट हैं, को जासूसी के लिए भारत से पाकिस्तान भेजा जाता है।
अगर आपको महिलाओं से रिलेटेड फिल्में देखना पसंद है तो बताए गए इन फिल्मों को देख सकती हैं। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com