शादी के बाद अधिकतर महिलाएं क्यों हो जाती हैं चिड़चिड़ी
Yashasvi Yadav
2023-02-22,18:13 IST
www.herzindagi.com
क्या आपने कभी नोटिस किया है कि शादी के बाद कुछ महिलाओं का नेचर बहुत ज्यादा बदल जाता है? इसका कारण भी जान लीजिए कि ऐसा क्यों होता है।
आखिर क्यों शादी के बाद होते हैं झगड़े?
अगर शादी के बाद की बात करें तो साइंस भी ये मानती है कि शुरुआती 6 महीने में कई बार पति-पत्नी के झगड़े बहुत बढ़ जाते हैं। साइकोलॉजी टुडे की एक सर्वे रिपोर्ट कहती है कि डेटिंग के समय के बाद शादी और शादी के बाद झगड़े होना पूरी तरह से नॉर्मल है। इसका अहम कारण एडजस्टमेंट भी हो सकता है क्योंकि शादी के बाद बहुत ज्यादा एडजस्टमेंट करना होता है।
क्यों शादी के बाद चिड़चिड़ी हो जाती हैं महिलाएं
एक रिलेशनशिप स्टडी बताती है कि पुरुष और महिलाओं का अलग-अलग टेम्परामेंट होता है और दोनों ही अपनी शादी को लेकर अलग इमोशनल रिएक्शन देते हैं। शादी के बाद अहम समस्याएं एडजस्टमेंट को लेकर होती हैं और यहां महिलाओं को ज्यादा एडजस्टमेंट करना पड़ता है।
घरेलू माहौल में बदलाव
स्टडी में पता चला है कि घरेलू माहौल में बदलाव भी एक मुख्य कारण हैं क्योंकि महिलाओं का घर पूरी तरह से बदल जाता है और नए घर में एडजस्ट करने में उन्हें दिक्कतें आती हैं। ऐसे में वो ज्यादा चिड़चिड़ी हो जाती हैं।
सही तरह से अपनापन ना मिलना
नए माहौल में एडजस्ट करने के लिए ये भी जरूरी है कि आपको अपनापन मिले, लेकिन कई लोगों के साथ ऐसा नहीं होता है। अगर किसी महिला को ऐसा लगता है कि नए घर में उसे ठीक से अपनाया नहीं जा रहा है तो उसे समस्या हो सकती है।
पर्सनल स्पेस की कमी हो जाना
ये बात तो सही है कि शादी के बाद पर्सनल स्पेस काफी कम हो जाती है और ऐसे में कई बार चिड़चिड़ाहट होना लाजमी है। कई बार तो ऐसा होता है कि महिलाओं को अपना पसंदीदा काम करने में भी मुश्किल होती है।
अधूरी इच्छाएं
कई बार शादी के तुरंत बाद ऐसा महसूस होने लगता है कि कुछ इच्छाएं अधूरी रह गई हैं। कई महिलाएं अपने करियर, जॉब, शहर, काम आदि सब कुछ के साथ कॉम्प्रोमाइज कर लेती हैं और ऐसे में उन्हें बहुत चिड़चिड़ाहट होती है।
बहुत सारे एडजस्टमेंट
इसी के साथ कुछ महिलाएं खुद को बदलने की कोशिश करती हैं तो सही नहीं है। ये समझने की जरूरत है कि महिलाओं को शादी के बाद बहुत सारे एडजस्टमेंट एक साथ करने होते हैं और इसलिए उन्हें थोड़ा समय देना बहुत जरूरी है। मैं ऐसा नहीं कह रही कि एडजस्टमेंट पुरुषों के साथ नहीं होते, लेकिन सभी का अपना अलग तरीका होता है किसी भी परिस्थिति का रिएक्शन देने का।
रिलेशनशिप को लेकर आपकी क्या समस्या है वो हमें जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।