क्या पीरियड्स में अचार छूने से हो जाता है खराब?


Hema Pant
2023-01-31,11:38 IST
www.herzindagi.com

क्या पीरियड्स के दौरान आपको भी अचार छूने से मनाही है? क्योंकि अगर आप अचार छू लेत

    अचार न छूने का कारण

      पहले के समय में महिलाएं पीरियड्स में कपड़े का इस्तेमाल करती थीं, जो जल्दी गंदा हो जाता है। अगर गंदे कपड़े को छूने के बाद महिला अचार छू लेती थी,तो वह खराब हो जाता था।

    अस्वच्छता है वजह

      यह बात हम सभी जानते हैं कि गंदगी के कारण खाने की चीजें खराब होती है। ऐसा ही पीरियड्स में भी होता है। मान लें कि आपने पैड बदला है,लेकिन इसके बाद हाथ नहीं धोए। अब जब आप इन्हीं गंदे हाथों से अचार छूएंगी तो वह खराब हो सकता है।

    पीरियड्स से जुड़े मिथ्स

      माना जाता है कि पीरियड्स के पहले दिन बाल धोने से ब्लड फ्लो में असर पड़ता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। यह पीरियड से जुड़ा केवल एक मिथ है।

    पूजा नहीं कर सकती महिलाएं

      भारत में माना जाता है कि इन दिनों महिलाओं को पूजा नहीं करनी चाहिए। साथ ही पीरियड्स में मंदिर भी नहीं जा सकती हैं।

    तुलसी का पौधा नहीं छू सकते

      महिलाओं को पीरियड्स के दौरान तुलसी का पौधा छूने से मनाही है। ऐसा माना जाता है कि मासिक धर्म में तुलसी का पौधा छूने से यह सूख जाता है।

    खेल-कूद नहीं करना चाहिए

      लड़कियों को मासिक धर्म होने पर खेल-कूद करने से भी रोका जाता है। यह बात सच है कि पीरियड्स में दर्द होता है, लेकिन इसका खेलने से कोई तालुक नहीं है।

    बाल कटवाने से है मनाही

      पीरियड्स होने पर महिलाओं को बाल कटवाने नहीं दिया जाता है। हालांकि, इस बात का कोई वैज्ञानिक कारण मौजूद नहीं है कि ऐसा क्यों कहा जाता है।

      तो अब आपको पता चल गया पीरियड्स में अचार न छूने का कारण। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर और कमेंट करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com से।