हिन्दू धर्म में क्यों नहीं जलाया जाता बांस?


Gaveshna Sharma
2023-02-01,17:32 IST
www.herzindagi.com

    हिन्दू धर्म में बांस जलाने की मनाही है। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इसके पीछे का धार्मिक, वैज्ञानिक और वास्तु का अनुसार कारण।

धार्मिक कारण

    बांस की लड़की को जलाने के लिए हिन्दू धर्म में सख्त मना किया जाता है। इसी कारण से किसी भी हवन, अनुष्ठान आदि में बांस की लड़की का प्रयोग वर्जित होता है।

लगता है पितृ दोष

    किसी मृतक के शव को बांस की काठ पर लिटाया जरूर जाता है लेकिन अंतिम संस्कार से पहले बांस निकाल लिया जाता है क्योंकि बांस जलाने से पितृ दोष लगता है।

कृष्ण होते हैं नाराज

    बांस जलाने से श्री कृष्ण नाराज हो जाते हैं। इसके पीछे का कारण है कि बांस से बांसुरी बनती है जो श्री कृष्ण की प्रिय है इसलिए बांस नहीं जलाना चाहिए।

वास्तु कारण

    वास्तु शास्त्र में बांस को शुभ माना जाता है। इसकी लकड़ी का इस्तेमाल घर में करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।

नहीं लगता वास्तु दोष

    बांस को पवित्र माना जाता है। वास्तु के अनुसार, बांस को घर में मात्र रखने भर से वास्तु दोष का निवारण हो जाता है। जिस भी काम में बांस का प्रयोग होता है वह काम सफलतापूर्वक पूर्ण होता है।

फेंगशुई का नजरिया

    फेंगशुई में बांस के पौधे को सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। वहीं, बांस जलाने को घर में अशुभता के आगमन के तौर पर जाना जाता है। घर में कलेश और अशांति फैलने लगती है।

वैज्ञानिक कारण

    बांस की लकड़ी में लेड और अन्य कई प्रकार की धातुएं होती हैं जो जलाने पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं और लिवर प्रॉब्लम क्रिएट करती हैं। इसलिए बांस नहीं जलाना चाहिए।

    अगर आपको भी ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com