भगवान कल्कि कौन हैं, कब और कहां लेंगे अवतार?


Nikki Rai
30-04-2024, 08:27 IST
www.herzindagi.com

    सनातन धर्म शास्त्रों के अनुसार, भगवान हर युग में जन्म लेते हैं। वे किसी न किसी रूप में धरती पर बढ़ रहे पाप को कम करने के लिए अवतार लेते हैं। इसी तरह से कलयुग को लेकर कहा जाता है कि इस युग के अंत में कल्कि भगवान जन्म लेंगे। आइए जानें भगवान कल्कि कौन हैं, कब और कहां लेंगे अवतार? |

क्यों आएंगे कल्कि भगवान?

    शास्त्रों के अनुसार, अधर्म अपने चरम पर है और पुनः धर्म की स्थापना करने के लिए भगवान विष्णु कल्कि अवतार में पृथ्वी पर प्रकट होंगे।

कल्कि भगवान कब जन्म लेंगे?

    धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, कलयुग के अंतिम चरण में भगवान विष्णु का कल्कि अवतार होगा। मुख्य तौर पर भगवान का यह अवतार कलयुग और सतयुग के संधि काल में होगा।

किस जगह होगा जन्म?

    स्कंद पुराण के दसवें अध्याय में स्पष्ट रूप से लिखा है कि भगवान विष्णु का कल्कि अवतार संभल गांव में होगा।

कैसे होगा कलयुग का नाश?

    धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान विष्णु का कल्कि अवतार सफेद घोड़े पर बैठकर आएगा जो राक्षसों का नाश करेगा। उनके घोड़े का नाम देवदत्त होगा।

किस घर में होगा जन्म?

    भगवान विष्णु के कल्कि अवतार विष्णुयशा नाम के तपस्वी ब्राह्मण के घर जन्म लेंगे। पुराणों में उनके माता-पिता का भी जिक्र मिलता है।

कैसे दिखेंगे कल्कि भगवान?

    धार्मिक ग्रंथ अग्नि पुराण के 16वें अध्याय में कल्कि अवतार का चित्रण किया गया है। जिसमें कल्कि देव तीर कमान धारण कर घुड़सवारी कर रहे हैं।

कलयुग का अंत कब होगा?

    कलियुग 4 लाख 32 हजार वर्षों का होगा। अभी कलियुग का प्रथम चरण चल रहा है, जिसमें से कलियुग के 5126 साल बीत चुके हैं और 426875 साल अभी बाकी हैं।

    भगवान कल्कि अवतार को लेकर सनातन धर्म में कई बातें कही गई हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com