श्लोका अंबानी की बहन दीया मेहता हैं बेहद खूबसूरत


Yashasvi Yadav
2023-02-27,23:55 IST
www.herzindagi.com

    खूबसूरती के मामले में अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता को बहन दिया मेहता कड़ी टक्कर देती है। आइए हम आपको उनके बारे में बताते हैं।

ग्लैमरस है लुक

    दिया मेहता मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता से भी ज्यादा खूबसूरत हैं। उनकी मॉडल्स जैसी हाइट और स्टाइल है जो उन्हें बहुत ग्लैमरस लुक भी देता है। वह खुद को फिट रखने के लिए योगा औऱ एक्सरसाइज भी करती हैं।

दीया मेहता की खूबसूरती

    दीया मेहता दिखने में बेहद खूबसूरत हैं और वह समय-समय पर अपनी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि उनकी फैंन फॉलोइंग भी बहुत अधिक है।

कहां से की है पढ़ाई?

    दीया मेहता किसी सुपरमॉडल से कम नहीं दिखतीं। दीया मेहता सोशल मीडिया पर अपने स्टाइल और लुक्स के लिए जानी जाती हैं। दिया मेहता ने धीरूभाई अंबानी स्कूल, मुंबई से पढ़ाई पूरी की है।

फैशन कम्युनिकेशन में है इंटरेस्ट

    दीया मेहता ने लंदन से फैशन कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। उन्हें इस फील्ड में बहुत अधिक इंटरेस्ट भी था। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिया के इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह मॉडलिंग भी करना पसंद करती हैं।

किससे की है शादी?

    दिया मेहता ने अप्रैल 2017 में आयुष जैता से शादी की थी। आयुष जैता हार्डकैसल रेस्टोरेंट्स के डायरेक्टर हैं और दीया मेहता अपना फैमिली बिजनेस भी संभालती हैं।

ईशा अंबानी की दोस्त

    दीया मेहता अंबानी फैमिली के बहुत क्लोज हैं क्योंकि मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की वह काफी अच्छी दोस्त भी हैं। दोनों क्लासमेट रही हैं और दोनों शानदार बॉंडिंग शेयर करती हैं।

दीया मेहता की फैमिली

    दीया मेहता के पिता का नाम अरुण रसेल मेहता है। दिया मेहता आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता की बहन हैं। इनके पिता अरुण रसेल देश के सबसे बड़े हीरा व्यापारियों में से एक हैं।

    तो ये थी दीया मेहता के बारे में जानकारी।अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।