महिलाओं के ये अंग फड़कना माना जाता है अशुभ


Megha Jain
14-02-2024, 06:00 IST
www.herzindagi.com

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शरीर के अंगों का फड़कना शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत देता है। इसमें कई राज छिपे होते हैं। आज हम ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से महिलाओं के उन अंगों के बारे में जानेंगे, जिनका फड़कना अशुभ माना जाता है -

नाभि फड़कना

    वास्तु के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि अगर महिलाओं की नाभि अचानक फड़कने लगे, तो इससे घर में चोरी, गाड़ी का एक्सीडेंट हो सकता है।

दाहिनी आंख फड़कना

    माना जाता है कि महिलाओं की दाहिनी आंख फड़कना भी बहुत अशुभ होता है। इससे जीवन में कुछ बुरा होने के संकेत मिलते हैं।

गंभीर बीमारी

    वास्तु के अनुसार, महिलाओं की दाहिनी आंख का फड़कना अच्छा नहीं माना जाता है। इसका मतलह है कि आप जल्दी ही किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होने वाले हैं।

कमर का फड़कना

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर महिलाओं को कमर के दाहिनी ओर फड़कन महसूस होती है, तो यह भी किसी बड़ी समस्या के आने का संकेत माना जाता है।

दाहिनी कोहनी फड़कना

    माना जाता है कि अगर किसी महिला की दाईं कोहनी फड़कती है, तो यह किसी के साथ झगड़ा होने या विवाद को बढ़ाने का संकेत देते हैं।

बिगड़ते हैं रिश्ते

    वास्तु के मुताबिक, महिलाओं की दाहिनी कोहनी फड़कने का अर्त है कि आपका किसी से बड़ा झगड़ा हो सकता है या ऑफिस में सहकर्मियों के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

रहें सतर्क

    ज्योतिष के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं के किसी भी दाएं अंग का फड़कना अच्छा नहीं होता है। ऐसे में आप सतर्क रहें।

    आप भी जानें कि महिलाओं के कौन-से अंग फड़कना अशुभ माना जाता है। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com